एक्सप्लोरर

चाहे जितना पैसा हो खर्च, इस राज्य में फ्री होगा कूल्हा और घुटना ट्रांसप्लांट, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दाम इतने महंगे हो गए हैं कि आम इंसान सोचने के लिए मजबूर हो जाता है. आपको उस राज्य के बारे में बताते हैं जहां कूल्हा और घुटना ट्रांसप्लांट फ्री में किया जाता है.

अगर आप हिप या नी ट्रांसप्लांट जैसे महंगे इलाज से परेशान हैं और खर्च के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं, तो अब राहत की बड़ी खबर सामने आई है. बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में अब यह सर्जरी गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बिल्कुल मुफ्त की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय गरीबों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के मकसद से लिया है.

क्या है योजना?

PMCH में ऐसे मरीज जो बीपीएल कार्डधारी हैं या जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, उन्हें हिप और नी ट्रांसप्लांट पर सरकार की ओर से 1 लाख से 1.6 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है. यह सहायता राशि सीधे अस्पताल के माध्यम से मरीजों के इलाज पर खर्च होती है, जिससे उन्हें जेब से कोई पैसा नहीं देना पड़ता.

क्यों जरूरी है जागरूकता?

भले ही यह योजना सालों से लागू हो, लेकिन जानकारी के अभाव में आज भी बहुत सारे मरीज इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. कई मरीजों को तो पता ही नहीं है कि PMCH जैसे बड़े अस्पताल में हड्डी रोग विभाग द्वारा यह ट्रांसप्लांट मुफ्त में किया जा रहा है. कई बार जानकारी होने के बावजूद मरीज ऑपरेशन से डर जाते हैं.

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है. अस्पताल परिसर और OPD में होर्डिंग्स लगाकर योजना का प्रचार किया जाएगा. इसके अलावा एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर मरीज कॉल कर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

PMCH में कब से हो रहा है ट्रांसप्लांट?

PMCH में हड्डी रोग विभाग द्वारा वर्ष 2009 से ही हिप और नी ट्रांसप्लांट की सुविधा दी जा रही है. यहां सरकारी स्तर पर प्रशिक्षित डॉक्टर्स द्वारा यह सर्जरी की जाती है, जिसकी गुणवत्ता किसी भी बड़े निजी अस्पताल से कम नहीं मानी जाती.

कितना खर्च आता है निजी अस्पतालों में?

अगर कोई मरीज यही सर्जरी किसी प्राइवेट अस्पताल में करवाए, तो उसे 5 से 6 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन PMCH में यह सुविधा न केवल मुफ्त है, बल्कि सरकार इसके लिए पूरी आर्थिक मदद भी करती है.

बदले हुए जोड़ की लाइफ कितनी?

जानकार डॉक्टरों के अनुसार, अगर ऑपरेशन सही तरीके से किया जाए और मरीज निर्देशों का पालन करे, तो बदला हुआ जोड़ 25 साल से ज्यादा चल सकता है. यानी एक बार ट्रांसप्लांट कराने के बाद मरीज बिना दर्द और तकलीफ के एक लंबा जीवन जी सकता है. बिहार के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह योजना एक वरदान साबित हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि इस योजना की ज्यादा से ज्यादा जानकारी आम लोगों तक पहुंचे. अगर आप या आपका कोई जानने वाला लंबे समय से जोड़ के दर्द से परेशान है और ऑपरेशन नहीं करवा पा रहा है, तो अब PMCH एक उम्मीद बनकर सामने आया है.

इसे भी पढ़ें: इन राज्यों में महिलाओं को फ्री मिलेगी बस, रक्षाबंधन की तैयारी कर रहीं बहनों के लिए बड़ी खबर

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIC करेगा बोनस की बरसात, जानिए इस ऐलान से किन पॉलिसीधारकों को मिलेगा सीधा फायदा
LIC करेगा बोनस की बरसात, जानिए इस ऐलान से किन पॉलिसीधारकों को मिलेगा सीधा फायदा
Traffic Rule: पर्सनल कार में भारी सामान ले जा रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना कट सकता है चालान
Traffic Rule: पर्सनल कार में भारी सामान ले जा रहे हैं? पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना कट सकता है चालान
EPFO News: पोर्टल पर एक्टिवेट नहीं हो रहा UAN, क्या है इसकी वजह? रुक ना जाए पीएफ का पैसा
EPFO News: पोर्टल पर एक्टिवेट नहीं हो रहा UAN, क्या है इसकी वजह? रुक ना जाए पीएफ का पैसा
Train News: ट्रेन में घर का खाना खा रहे हैं? पहले जान लें रेलवे का यह जरूरी नियम, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन में घर का खाना खा रहे हैं? पहले जान लें रेलवे का यह जरूरी नियम, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget