एक्सप्लोरर

राशन कार्ड पर क्या-क्या मिलता है, एक क्लिक में यहां कर सकते हैं चेक

देश में बहुत से लोगों को लगता है कि राशन कार्ड से सिर्फ अनाज ही मिलता है. ऐसे में बता दें कि राशन कार्ड सिर्फ फ्री राशन या अनाज तक ही सीमित नहीं है. बल्कि, इससे कई योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है.

Benefits of Ration card: भारत सरकार देश के नागरिकों को सुविधाएं देने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. ये योजनाएं अक्सर देश के निम्न वर्ग के लिए होती हैं, जिससे सरकार समाज के ऐसे लोगों को मुख्य धारा से जोड़ सके. इसके तहत सरकार हजारों करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी करती है और इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोग उठाते हैं. भारत में अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो दो वक्त के भोजन के लिए सरकार पर निर्भर हैं. ऐसे में सरकार ऐसे लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराती है. 

मुफ्त राशन के लिए आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है. नेशनल फूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत सरकार बीपीएल कार्ड धारकों को अनाज व राशन उपलब्ध कराती है. हालांकि, देश में बहुत से लोगों को लगता है कि राशन कार्ड से सिर्फ अनाज ही मिलता है. ऐसे में बता दें, राशन कार्ड सिर्फ फ्री राशन या अनाज तक ही सीमित नहीं है. अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप कई सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाएंगे. आइए जानते हैं राशन कार्ड पर क्या-क्या मिलता है? 

सरकार देती है फ्री राशन

भारत सरकार की फ्री राशन स्कीम के तहत देश में 90 करोड़ से ज्यादा लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके तहत सरकार बीपीएल कार्ड धारकों को गेहूं, दालें, चना, चीनी, नमक, सरसों का तेल, आटा, सोयाबीन और मसाले उपलब्ध कराती है, जिससे निम्न तबके के लोगों को के खाने में पोषण का स्तर बेहतर होगा. 

फ्री गैस कनेक्शन और फसल बीमा

अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आप सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. राशन कार्ड के आधार पर किसान फसल बीमा के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. वहीं, जिन महिलाओं के पास गैस सिलेंडर नहीं है, वो भी राशन कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं. 

लोन-सब्सिडी वाली योजनाओं का लाभ

देश के निम्न तबके के लोगों के जीवन में सुधार के लिए सरकार बहुत सी योजनाएं चलाती है. अगर आपको पास भी राशन कार्ड है तो आप सरकार की लोन और सब्सिडी वाली योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसके तहत फ्री सिलाई मशीन, किसान सम्मान निधि योजना, आवास योजना के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: फास्टैग में ले लिया है एक साल वाला प्लान और गाड़ी बेचनी पड़ी तो क्या मिलेगा रिफंड? जान लें नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेन में घर का खाना खा रहे हैं? पहले जान लें रेलवे का यह जरूरी नियम, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन में घर का खाना खा रहे हैं? पहले जान लें रेलवे का यह जरूरी नियम, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना
दिल्ली मेट्रो में अब सुनाई देंगे विज्ञापन, कमाई के लिए DMRC इन 4 लाइनों पर शुरू करेगा ऑडियो एड
दिल्ली मेट्रो में अब सुनाई देंगे विज्ञापन, कमाई के लिए DMRC इन 4 लाइनों पर शुरू करेगा ऑडियो एड
8th Pay Commission: भुवनेश्वर में आज हो रही आठवें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या होगा कोई बड़ा फैसला?
भुवनेश्वर में आज हो रही आठवें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या होगा कोई बड़ा फैसला?
नेशनल हाइवे पर अब इमरजेंसी हेल्प चाहिए तो टोल रसीद होना अनिवार्य? सफर से पहले जानें NHAI ने क्या कहा
नेशनल हाइवे पर अब इमरजेंसी हेल्प चाहिए तो टोल रसीद होना अनिवार्य? सफर से पहले जानें NHAI ने क्या कहा

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget