एक्सप्लोरर

Tenant Rights: किराये पर घर लेने से पहले इन पांच बातों का जरूर रखें खयाल, नहीं होंगे परेशान

Tenant Rights: किराये पर घर लेने से पहले लोग कई तरह की चीजों का खयाल नहीं रखते हैं, जिसके बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसीलिए इन चीजों का जरूर खयाल रखें.

Tenant Rights: देशभर के लाखों लोग रोजगार की तलाश में अपने गांव या कस्बों को छोड़कर बड़े शहरों का रुख करते हैं, जहां उन्हें रहने के लिए किराये पर घर भी लेना होता है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में ऐसे तमाम लोग किराये के घर में रहते हैं, सभी अपनी जरूरत के हिसाब से रूम या फिर फ्लैट लेते हैं और उसका किराया चुकाते हैं. किराये पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ चीजों का खयाल रखना भी काफी जरूरी है, जिससे उन्हें आगे परेशानी नहीं होगी. आज हम उन्हीं बातों के बारे में आपको बता रहे हैं. 

नियम और शर्तों को लेकर बात
अगर आप किराये पर घर ले रहे हैं तो सबसे पहले मकान मालिक से सभी नियम और शर्तें जान लें. रात में कितने बजे तक घर पर आ सकते हैं या फिर कौन सी चीजें घर पर नहीं कर सकते, ये सब कुछ आपको पहले ही पता होना चाहिए. 

रेंट एग्रीमेंट जरूरी
किराये पर रहने से पहले रेंट एग्रीमेंट जरूर बना लें, एग्रीमेंट में ये चीज देख लें कि किराया कितना लिखा है और बाकी चार्ज के बारे में क्या लिखा गया है. रेंट एग्रीमेंट पर मकान मालिक के भी साइन होने जरूरी हैं और इसकी एक कॉपी संभाल कर रख लें. 

इंटरनेट कनेक्टिविटी
कई घर ऐसे होते हैं, जहां पर मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं आते हैं. ऐसे में आप सबसे पहले ये चेक कर लें कि घर के अंदर हर कमरे में मोबाइल नेटवर्क आ रहे हैं या फिर नहीं. ऐसा नहीं करने पर आगे आपको परेशानी हो सकती है. 

बिजली-पानी का बिल
जिस घर को आप किराये पर ले रहे हैं, उसमें किस तरह का मीटर लगा हुआ है और मकान मालिक आपसे प्रति यूनिट कितना चार्ज वसूलेगा, इस बात को पहले से ही क्लियर कर लें. बिजली और पानी के बिल को लेकर हर चीज क्लियर रखें.

घर में रखी चीजों की जांच
आपको शिफ्ट होने के बाद सबसे पहला काम ये करना है कि घर में रखी चीजों की तस्वीरें लेनी हैं, जिससे आपको बाद में ये नहीं कहा जा सके कि आपने कुछ चीजों को नुकसान पहुंचाया है. अगर कोई चीज टूटी है या खराब है तो इसकी जानकारी तुरंत मकान मालिक को दें. 

ये भी पढ़ें - UPI Transaction: यूपीआई से पैसे भेजने पर कितना लगता है चार्ज? यूजर्स क्यों हो रहे हैं परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget