एक्सप्लोरर

घर बैठे ऐसे ऑनलाइन बनवाएं अपना आयुष्मान कार्ड, ये है बेहद आसान प्रोसेस

Ayushman Card Online Process: सरकार की ओर से जरूरतमंदो को आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ दिया जाता है. इस तरह आप भी घर बैठे ही बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान कार्ड.

Ayushman Card Online Process: स्वास्थ्य सभी लोगों के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है. इसे अच्छा रखने के लिए लोग क्या-क्या उपाय नहीं करते. लोग अपनी मनपसंद चीज खाना छोड़ देते हैं. जिन में खूब मेहनत करते हैं. ताकि अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सके. लेकिन कई बार कुछ बीमारियां बता कर नहीं आतीं. और इन बीमारियों के इलाज में लोगों के बहुत से पैसे खर्च हो जाते हैं. इसलिए ज्यादा लोग पहले से ही हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं.

ताकि इस तरह की बीमारी आए तो उनकी जेब पर बोझ न पड़े. लेकिन सभी लोगों के पास इतने पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं कि वह हेल्थ इंश्योरेंस ले सकें. इस तरह के गरीब जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ दिया जाता है. सरकार इन लोगों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना चलाती है. इस तरह आप भी घर बैठे ही बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान भारत कार्ड.

सबसे पहले पात्रता चेक करें 

आपको बता दें आयुष्मान कार्ड पर सरकार की ओर से 5 लाख तक का फ्री इलाज करवाने का लाभ मिलता है. इसे बनवाने के लिए भारत सरकार की ओर से कुछ पात्रताएं की गई हैं. उन पात्रताओं को पूरा करने वाले लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है. आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं. इस बात का पता करने के लिए आप 14555 पर कॉल कर सकते हैं. या फिर आप आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. और वहां अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने के लिए क्या नया PAN कार्ड बनवाना जरूरी है? जान लीजिए जवाब

ऐसे ऑनलाइन करें अप्लाई 

  • आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको उसकी ऑफिशियल वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको वहां  लॉगिन करना होगा. आपको अपना नंबर दर्ज करना होगा और वेरीफाई पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके नंबर पर जो ओटीपी आया होगा उसे दर्ज करना होगा और साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन पर क्लिक कर देना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद एक बेनिफिशियरी पोर्टल ओपन होगा जिसमें आपको स्कीम का नाम, स्टेट, सब स्कीम, जिला सर्च बाय में आधार सिलेक्ट के बाद अपना आधार नंबर सर्च करना होगा. और फिर सर्च पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद आपकी स्क्रीन के सामने आयुष्मान कार्ड की लिस्ट ओपन हो जाएगी. जिसमें आप अपना और अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम चेक कर सकते हैं.

  • इसके बाद आप नाम के आगे एक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं. आप अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते हैं. तो आप अपने नाम के आगे क्लिक करें और आधार नंबर वेरीफाई के लिए आधार ओटीपी सेलेक्ट करें और ई-केवाईसी कंप्लीट करें.

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के फाइनल की टिकट खाली कर सकती है आपका अकाउंट, जानें कैसे हो सकता है फ्रॉड

  • इसके बाद आपके सामने एक मैचिंग स्कोर ओपन होगा अगर वह 80% से ज्यादा है. यानी आपका आयुष्मान कार्ड ऑटो अप्रूव हो गया है. इसके बाद आपको कैप्चर फोटो के ऑप्शन पर क्लिक करके फोटो अपलोड करना होगा.  इसके बाद आपके सामने नया फॉर्म ओपन होगा .जिसमें आपको पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. फिर सबमिट पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद आपकी आयुष्मान कार्ड की ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी. आप आयुष्मान कार्ड के पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड भी कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: विंडो एसी नीचे तो स्प्लिट एसी ऊंचाई पर क्यों लगाते हैं, क्या है इसकी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने दिल्ली रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द
रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने दिल्ली रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द
ट्रेन के जनरल डिब्बे में सिर्फ सीट ही नहीं, मिलती हैं ये जरूरी सुविधाएं
ट्रेन के जनरल डिब्बे में सिर्फ सीट ही नहीं, मिलती हैं ये जरूरी सुविधाएं
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
राशन कार्ड गांव का, लेकिन रहते हैं शहर में तो क्या मिलेगा राशन?
राशन कार्ड गांव का, लेकिन रहते हैं शहर में तो क्या मिलेगा राशन?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget