एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा की हो रही है शुरुआत, श्रद्धालु ये चीजें जरूर रखें अपने पास

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा जून के आखिरी सप्ताह से शुरू होने वाली है, जो अगस्त में राखी तक समाप्त हो जाएगी. ऐसे में सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी की है.

अमरनाथ यात्रा 2024 जून के आखिरी हफ्ते से शुरू हो जाएगी, जिसके रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल सोमवार से शुरू हो चुके हैं. हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए तैयार हैं. अब इंतजार बस थोड़े दिन का ही बचा है. श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा इस साल 29 जून 2024 से शुरू होकर 19 अगस्त तक खत्म होगी.  

फॉलो करें ये गाइडलाइन

बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान कुछ जरूरी गाइडलाइन सरकार की तरफ से जारी की गई है, जिसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते. यात्रा में जाने से पहले आप अपने कुछ जरूरी दस्तावेज ले जा सकते हैं, जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी आदि. 

हेल्थ सर्टिफिकेट है जरूरी

इसके अलावा सभी यात्रियों को अपने साथ हेल्थ सर्टिफिकेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए यात्रियों को किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डॉक्टर और मेडिकल इंस्टीट्यूट से हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करवाना होगा. हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाते समय अवधि का ध्यान रखें क्योंकि इस साल की यात्रा के लिए इसी साल 8 अप्रैल के बाद बना हुआ हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य रहेगा. 

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

यात्रा में शामिल होने के लिए आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए एक व्यक्ति की रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपए रखी गई है. इसके अलावा पंजीकरण के लिए आपको अपनी एक तस्वीर, ग्रुप लीडर का नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स अपने साथ ले जानी होगी. जो श्रद्धालु यात्रा में नहीं जा सकते वह घर बैठे अमरनाथ बाबा के दर्शन कर सकते हैं, आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट या ऐप पर दर्शन कर सकते हैं.

ऐसे करें ऑफलाइन पंजीकरण

ऑफलाइन पंजीकरण कराने के लिए आप देश की पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक आदि शाखाओं में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप अमरनाथ श्राइन बोर्ड की  jksasb.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Deep Fake Video: डीपफेक वीडियो या फोटो बनाने पर कितनी मिल सकती है सजा? जानें क्या है कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget