एक्सप्लोरर

आलिया भट्ट की एक्स मैनेजर गिरफ्तार, जानें धोखाधड़ी के मामले में कितनी हो सकती है सजा

Fraud Punishment: आलिया भट्ट की एक्स मैनेजर को उनके साथ धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तारी कर लिया गया है. इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों में दोषी पाए जाने पर सजा कितनी हो सकती है? चलिए आपको बताते हैं. 

बॉलीवुड में लगभग हर एक सेलिब्रिटी का पर्सनल मैनेजर है. जो उनकी हर एक चीज को संभालते हैं जिनमें उनका बैंक अकाउंट भी शामिल होता है. कई बार सिलेब्रिटीज का अपने मैनेजर पर भरोसा  मुश्किल में डाल देता है. हाल ही में आलिया भट्ट के साथ उनके एक्स मैनेजर ने धोखाधड़ी की है. जिसके आरोप में उनकी  एक्स मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि उनकी एक्स मैनेजर ने बड़ी रकम का गबन किया और  आलिया भट्ट की प्रॉडक्शन कंपनी में हेरा फेरी करके उन्हें नुकसान पहुंचाया है. एक्स मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद अब सवाल है कि इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों में दोषी पाए जाने पर सजा कितनी हो सकती है? चलिए आपको बताते हैं. 

 

कितनी हो सकती है धोखाधड़ी को लेकर सजा?

आलिया भट्ट की मैनेजर ने उनके साथ तकरीबन 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. इस रकम को गबन कर के उन्होंने आलिया की प्रोडक्शन कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है. इस तरह के मामलों में जहां किसी के साथ धोखाधड़ी करके उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता है. 

यह भी पढ़ें: आपके पास भी हैं दो वोटर आईडी कार्ड? जानें ऐसा करने पर क्या मिल सकती है सजा

इसे लेकर कानून काफी सख्त रुख अपनाता है. आपको बता दें ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत अगर आरोपी दोषी पाया जाता है, तो उसे 7 साल तक की जेल और जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं. हालांकि  कोर्ट केस के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद ही सजा तय करता है. बता दें इस मामले में फिलहाल जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: क्या भारत में भी घर पर पाल सकते हैं शेर? जान लीजिए क्या हैं नियम

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी हो चुकी है धोखाधड़ी

आलिया भट्ट अकेली नहीं हैं जिनके साथ उनके करीबी या भरोसेमंद लोगों ने धोखाधड़ी की हो. इससे पहले सुष्मिता सेन के साथ भी उनकी मैनेजर ने ऐसे ही गड़बड़ी की थी. श्रद्धा कपूर के साथ एक इवेंट कंपनी ने पेमेंट को लेकर ठगी की थी. तो वहीं राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के नाम पर किसी ने फर्जी मेल बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की थी. यहां तक कि अमिताभ बच्चन को भी फेक कंपनियों और ब्रांड्स के नाम पर कई बार निशाना बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: गुजरात में ब्रिज टूटने से नौ लोगों की हुई मौत, क्या किसी के खिलाफ केस दर्ज कर सकता है पीड़ितों का परिवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget