एक्सप्लोरर

फ्लाइट बुक करने से पहले क्या-क्या पता कर रहे पैसेंजर्स? सफर करने से पहले जान लें काम की बात

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 क्रैश में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी. इस विमान हादसे के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट में तकनीकी खराबी जैसी खबरें देखने को मिली हैं.

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया प्लेन क्रैश की घटना के बाद हवाई सफर करने वाले दुनियाभर के यात्री सहमे हुए हैं. देशभर में हवाई यात्रा के जरिए ट्रैवल करने वाले यात्री फ्लाइट का टिकट बुक करने से पहले अपनी सेफ्टी पर भी ध्यान दे रहे हैं. यात्री एयरलाइंस से ज्यादा इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि उनका एयरक्राफ्ट कितना सुरक्षित है और उसमें सुरक्षा के क्या-क्या मानक हैं. 

दरअसल, एयर इंडिया विमान हादसे के बाद कई एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी जैसी खबरें सामने आई हैं, जिसने यात्रियों की चिंता को और बढ़ा दिया है. बता दें, एयर इंडिया के बोइंग 787-8 क्रैश में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी. ऐसे में चलिए जानते हैं कि एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद लोग फ्लाइट बुक करने से पहले क्या-क्या पता कर रहे हैं? अगर आप भी फ्लाइट का टिकट बुक करने जा रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... 

किराए से ज्यादा एयरक्राफ्ट टाइप की चिंता

बता दें, अभी तक लोग फ्लाइट टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा यह देखते थे कि वे किस एयरलाइंस का टिकट बुक करा रहे हैं. हालांकि, अब हवाई सफर पर जाने वाले यात्री एयरक्राफ्ट टाइप पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं. लोकलसर्कल्स के सर्वे में पता चला है कि 41% भारतीय अब टिकट बुक करते समय यह भी देख रहे है कि फ्लाइट किस एयरक्राफ्ट से ऑपरेट हो रही है. इसके अलावा 14 फीसदी लोग सुरक्षा संबंधी अन्य मानकों को भी ध्यान में रखते हैं. बता दें, इस सर्वे में 294 जिलों के 60 हजार लोगों को शामिल किया गया था. 

पांच दिन में एयर इंडिया की 66 फ्लाइट कैंसिल

12 जून को एयर इंडिया विमान हादसे के बाद कई फ्लाइट में तकनीकी खराबी जैसी समस्याए आई हैं. 12 से 17 जून के बाद एयर इंडिया ने बोइंग 787-8 से उड़ान भरने वाली 66 फ्लाइट कैंसिल की हैं. इसके अलावा ब्रिटिश एयरवेज और एयर इंडिया की अन्य फ्लाइट्स में भी तकनीकी खराबी की सूचनाएं मिली हैं. 

यह भी पढ़ें: ज्यादा परमाणु हथियार नहीं हैं युद्ध में जीत की चाबी, इन चीजों से पलटती है बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget