एक्सप्लोरर

अब पैन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड, स्टेप बाई स्टेप जानिए घर बैठे कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

PAN Card Applying Process: 1 जुलाई 2025 से अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार का होना जरूरी है. चलिए अब आपको बताते हैं किस तरह आप घर बैठे ही बनवा सकते हैं.

PAN Card Applying Process: भारत में रहने के लिए लोग पास बहुत से दस्तावेज होने जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी काम के लिए पड़ ही जाती है. इनमें बात की जाए तो आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड से दस्तावेज शामिल होते हैं. जो अलग-अलग कामों में आपकी मदद करते हैं. पैन कार्ड एक बेहद अहम दस्तावेज है.

इसके बिना इनकम टैक्स और बैंक संबंधी काम रुक जाते हैं. इसीलिए सभी लोगों के पास इसका होना जरूरी होता है. भारत सरकार की ओर से पैन कार्ड को लेकर नियम में बदलाव भी कर दिया गया है. अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार का होना जरूरी है. चलिए अब आपको बताते हैं किस तरह आप घर बैठे ही बनवा सकते हैं अपना पैन कार्ड.

बिना आधार के नहीं बनेगा पैन कार्ड

जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है. अब उन लोगों को पैन कार्ड बनवाने के लिए नए नियमों के तहत अप्लाई करना होगा. आपको बता दें भारत सरकार की ओर से पैन कार्ड के नियम में बदलाव कर दिया गया है. 1 जुलाई 2025 के बाद जो लोग भी पैन कार्ड के लिए अप्लाई करेंगे वह लोग बिना आधार कार्ड के अप्लाई नहीं कर पाएंगे. यानी अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है.

यह भी पढ़ें: आज से बदल गए रेलवे के ये नियम, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर

तो पहले आपको आधार बनवाना होगा. उसके बाद ही आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगे. इसके साथ ही सरकार ने मौजूदा पैन कार्ड धारकों को भी यह हिदायत दे दी है. 31 दिसंबर 2025 तक सभी लोग अपने पैन को आधार से लिंक करवा लें. अगर ऐसा नहीं होता है तो 1 जनवरी 2026 से उनका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा. जिससे बहुत जरूरी काम रुक सकते हैं.

इस तरह घर बैठे करें पैन कार्ड के लिए अप्लाई

अब पैन कार्ड बनवाने के लिए न तो फॉर्म भरने की झंझट और न ही लंबी वेटिंग. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 'Instant e-PAN' सुविधा शुरू की है. जिससे आप बिना किसी डॉक्युमेंट अपलोड किए, सिर्फ आधार और OTP के ज़रिए पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं. आपको घर बैठे कुछ मिनटों में ही आपका पैन नंबर मिल जाता है. 

यह भी पढ़ें: कैसे बनवा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट, कहां करना होता है अप्लाई? जान लीजिए पूरी प्रक्रिया

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

  • सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Instant e-PAN’ सेक्शन में जाकर ‘Get New e-PAN’ पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें. ध्यान रहे कि आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी है.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें और वेरिफाई करें.
  • आधार की सारी डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि और पता ऑटोमैटिक भर जाएंगी. इसके बाद आप बस ‘Submit’ करें.
  • जानकारी सही होने पर आपका ई-पैन तुरंत जनरेट हो जाएगा.
  • पैन नंबर और अन्य जानकारी आपके मोबाइल और ईमेल पर भेज दी जाएगी.
  • आप चाहें तो वेबसाइट से e-PAN PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अगर आप फिजिकल कार्ड घर मंगवाना चाहते हैं, तो 107 रुपये ऑनलाइन भुगतान करना होगा. कार्ड 15 से 30 दिनों के भीतर पोस्ट से मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ ऑन-ऑफ के लिए नहीं होता AC का रिमोट, हर बटन में होता है कमाल का फीचर, 90% लोग नहीं जानते सारे फंक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hair Whisperer: बालों से बातचीत करके गुरूग्राम में 5000 फीस ले रही लड़की, मार्किट में आई नई जॉब, इसके बारे में जानें
Hair Whisperer: बालों से बातचीत करके गुरूग्राम में 5000 फीस ले रही लड़की, मार्किट में आई नई जॉब, इसके बारे में जानें
Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, राजस्थान आने-जाने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें अपडेट
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, राजस्थान आने-जाने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखें अपडेट
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब 8 करोड़ खाते में जुड़ेगा 8.25% ब्याज, घर बैठे ऐसे चेक करें बैलेंस
PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब 8 करोड़ खाते में जुड़ेगा 8.25% ब्याज, घर बैठे ऐसे चेक करें बैलेंस
Free Mobile: जिनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड दोनों हैं, उनको फ्री मिलेगा मोबाइल? पीएम मोदी ने की घोषणा?
जिनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड दोनों हैं, उनको फ्री मिलेगा मोबाइल? पीएम मोदी ने की घोषणा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget