एक्सप्लोरर

कैसे बनवा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट, कहां करना होता है अप्लाई? जान लीजिए पूरी प्रक्रिया

बर्थ सर्टिफिकेट सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. चलिए, आपको बताते हैं कि बर्थ सर्टिफिकेट आप कब तक बनवा सकते हैं और इसको बनवाने के लिए क्या क्या करना होगा.

देश में कई दस्तावेज महत्वपूर्ण होते हैं जैसे कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि. इनकी जरूरत अलग अलग कामों में होती है. आजकल आधार कार्ड को सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है, फिर भी बाकी दस्तावेजों की वैल्यू उतनी ही है. अगर इनमें से कोई एक भी डॉक्यूमेंट आपके पास नहीं है तो आपको काफी काम फंस सकते हैं. आपको बताते हैं कि इन्हीं जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक जन्म प्रमाण पत्र को आप कैसे बनवा सकते हैं? 

सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट के जारी की है डेडलाइन

बर्थ सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र काफी जरूरी डॉक्यूमेंट है. स्कूल में दाखिले से लेकर कई अन्य सरकारी और गैर-सरकारी कामों में इसकी जरूरत होती है. अगर आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपको इसको बनवाना है या फिर इसमें कुछ बदलाव करना है तो सरकार की तरफ से इसको लेकर एक डेडलाइन जारी की गई है. पहले इसकी डेडलाइन  31 दिसंबर 2024 थी, लेकिन अब आप  27 अप्रैल 2026 तक बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने से लेकर इसमें बदलाव कराने का काम कर सकते हैं.

अगर आप इस तारीख तक अपने बर्थ सर्टिफिकेट में हुई गलती का सुधार नहीं करवाते हैं या फिर नया बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाते हैं तो आप इस डेट के बाद न तो इसमें बदलाव कर सकते हैं और न ही नया बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. इस डेडलाइन तक आपने अगर बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो नया बनवा सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके बर्थ सर्टिफिकेट में कोई गलती है जैसे कि नाम, जन्म की तारीख, जन्म समय तो आप इसे भी बदलवा सकते हैं. इन दोनों कामों को इसी डेडलाइन के भीतर कराना होगा. 

कैसे बनवा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट?

अगर आपने अभी तक बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो आप भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in/crs पर जाकर बनवा सकते हैं. वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा फिर यहां आप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपकी उम्र 15 साल से अधिक है तो आप इसको नगर निगम कार्यालय या संबंधित ऑफिस में भी जाकर बनवा सकते हैं.

अगर आपको अपने बर्थ सर्टिफिकेट में किसी तरह का कोई बदलाव करना है तो यह काम भी आप ऑफलाइन करवा सकते हैं. पहले सिर्फ पहले बर्थ सर्टिफिकेट सिर्फ 15 साल बाद तक बनवाया जा सकता था, लेकिन नए नियमों के अनुसार अब 15 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- करोड़ों का चढ़ावा, सोने-चांदी से भरी तिजोरियां; देश के सबसे अमीर मंदिर की कमाई सुन रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक एंबुलेंस चलानी है तो सरकार कितने रुपए की सब्सिडी देगी?
इलेक्ट्रिक एंबुलेंस चलानी है तो सरकार कितने रुपए की सब्सिडी देगी?
Train Cancelled: CJP प्रोटेस्ट के बीच बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ अभी रहेंगी कैंसिल
Train Cancelled: CJP प्रोटेस्ट के बीच बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ अभी रहेंगी कैंसिल
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम क्या हैं? Indigo के प्लेन में फटा
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ में 1 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget