एक्सप्लोरर

10 रुपये वाली रंग बिरंगी आइसक्रीम की सच्चाई देख आ जाएगी घिन्न- वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा

Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि 10 रुपये वाली पॉप्सिकल टाइप आइसक्रीम किस हालात में बनाई जा रही है. ना कोई सफाई, ना कोई सुरक्षा, ना कोई नियम-कायदा.

गर्मियों में जब चिलचिलाती धूप शरीर को झुलसाने लगे, तो एक ठंडी-ठंडी आइसक्रीम ही राहत का दूसरा नाम लगती है. बच्चे हों या बड़े, 10 रुपये की रंग-बिरंगी आइसक्रीम देख कर किसी के भी मुंह में पानी आ सकता है. लेकिन अगर आप भी सड़क किनारे मिलने वाली इन सस्ती आइसक्रीमों के दीवाने हैं, तो जरा ये खबर पढ़ने से पहले एक बार गिलास पानी जरूर पी लें, क्योंकि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर तो मिठास की जगह घिन आनी तय है.

10 रुपये वाली आइसक्रीम कैसे बनती है, वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो में दिखाया गया है कि 10 रुपये वाली पॉप्सिकल टाइप आइसक्रीम किस हालात में बनाई जा रही है. ना कोई सफाई, ना कोई सुरक्षा, ना कोई नियम-कायदा. बस जैसे-तैसे बाल्टी में पानी भरो, रंग मिलाओ, डालो मोल्ड में और सीधे बाजार भेज दो. फैक्ट्री का हाल ऐसा कि देखकर मन कहे  “भैया! इससे तो सूरज की तपन ही भली.” वीडियो की शुरुआत होती है कुछ गंदी बाल्टियों से, जिनमें मटमैले पानी को भरकर एक तरफ जमा किया जा रहा है. फिर आते हैं बड़े-बड़े नीले ड्रम, जिनमें बिना नाप-तौल के फ्लेवर और रंग डाले जा रहे हैं वो भी खुले हाथों से, बिना दस्ताने, बिना मास्क, बिना कुछ! इस रंग-बिरंगे केमिकल शरबत को फिर पॉप्सिकल मोल्ड्स में डाला जाता है और फ्रीजर में जमाने के लिए रख दिया जाता है.

बेहद गंदे तरीके से हो रहा उत्पादन

हद तो तब होती है जब जम चुकी आइसक्रीम को प्लास्टिक की टोकरी में भरकर सीधे पैकिंग के लिए ले जाया जाता है. न कोई सैनिटाइजेशन, न ही हाइजीन का कोई नामोनिशान. और सबसे बड़ी बात  इन्हीं आइसक्रीम को खाकर हम सोचते हैं कि “क्या कूलिंग है यार!” बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स बोले, अब से नहीं खाएंगे

वीडियो को @Sheetal2242 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...10 रुपये में बच्चे की जान लोगे क्या. एक और यूजर ने लिखा...अब से बिल्कुल नहीं खाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बल्क मेकिंग ऐसे ही होती है.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget