एक्सप्लोरर

आंखों से कचरा निकालने के लिए महिला ने किया जीभ का इस्तेमाल, Video देख भड़के यूजर्स, बोले- यहीं से आया है Eye Flu

वायरल वीडियो में महिला एक लड़की की आंखों से गंदगी साफ करती नजर आ रही है. यहां ट्विस्ट यह है कि महिला उसकी आंखों की गंदगी हाथ या किसी कपड़े से नहीं, बल्कि अपनी जीभ से साफ कर रही है.

Viral Video: मानसून के मौसम में आई फ्लू या कंजक्टिवाइटिस जैसी बीमारियां अक्सर हो जाती है. इस साल बड़ी संख्या में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ा. कई लोगों को कंजक्टिवाइटिस के कारण अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा. कंजक्टिवाइटिस आंखों की एक बीमारी है, जो बरसाती मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है. इसमें आंखें लाल होकर सूज जाती हैं. उनमें दर्द होने लगता है और पानी निकलने लगता है. कंजक्टिवाइटिस के प्रसार के बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका मूड और दिमाग दोनों खराब हो जाएगा.

दरअस इस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला एक लड़की की आंखों से गंदगी साफ करती नजर आ रही है. यहां ट्विस्ट यह है कि महिला उसकी आंखों की गंदगी हाथ या किसी कपड़े से नहीं, बल्कि अपनी जीभ से साफ कर रही है. जी हां...जीभ से. आप वीडियो में देख सकते हैं कि महिला ने लड़की की आंखों में अपनी जीभ डाली और फंसे कंकड़ को निकालने की कोशिश करने लगी. लोगों ने महिला की इस हरकत को कंजक्टिवाइटिस से जोड़ना शुरू कर दिया है. 

महिला पर जमकर बरसे यूजर्स 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर poojabishnoi36 नाम की एक अकाउंट यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा भी फूट पड़ा है. एक यूजर ने कहा, 'आई फ्लू यहीं से आया है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'गांवों में आंख में जीभ डालकर कचरा, कंकर या पत्थर निकालने का काम कई महिलाएं करती हैं. हालांकि इससे आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है.' वीडियो को पोस्ट करने वाली यूजर्स पूजा बिश्नोई ने कहा, 'आंख में जीभ डालकर कंकड़ निकलाने का यह देशी तरीका है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आंखों में जब पत्थर या सिस्ट विकसित हो जाता है. तब ये बूढ़ी दादी अपनी जीभ का इस्तेमाल करके उस पत्थर या सिस्ट को आंखों से निकाल देती हैं. उनका कहना है कि यह इसका पुराना इलाज है.'

ये भी पढ़ें: Indigo फ्लाइट में डेढ़ घंटे तक बंद रहा AC, भीषण गर्मी से यात्रियों का हुआ बुरा हाल, गत्ते से हवा करते आए नजर- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget