समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में कपल के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल समुद्र किनारे कुछ कुछ टाइटैनिक वाले पोज में खड़ा है

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर वो कपल खौफ में है जो बीच पर या समुद्र किनारे जाकर रोमांस करने का प्लान कर रहा है या वहां पहुंच चुका है. सोचिए आप समुद्र किनारे अपनी पसंदीदा औरत को प्रपोज करने लगें और लहरों का एक बवंडर आपको और आपकी पसंदीदा औरत को साथ में उठा ले जाए तो? ऐसा ही कुछ हुआ वायरल वीडियो में कपल के साथ जहां उनका रोमांस एक खौफनाक घटना में बदल गया जिसे कपल भुलाए नहीं भुला पाएगा.
समुद्र किनारे प्यार करना पड़ा महंगा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपल के साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल समुद्र किनारे कुछ कुछ टाइटैनिक वाले पोज में खड़ा है, आगे लड़की खड़ी है जो समुद्र की लहरों से आने वाले छींटों को चेहरे पर महसूस कर ठंडक का मजा ले रही है तो वहीं उसकी कमर थामे लड़का पीछे से उसे क्यूट गेस्चर दे रहा है. लेकिन उनका यह रोमांस ज्यादा देर टिक नहीं पाता, क्योंकि लड़का जैसे ही अपने प्यार का इजहार करने लगता है उनके मोमेंट पर ऐसा पानी फिरता है जिसके बारे में कपल ने सोचा भी नहीं होगा.
View this post on Instagram
कपल को उड़ा ले गईं समुद्री लहरें
वीडियो में आगे दिखता है कि लड़का अपनी जेब से रिंग का बॉक्स निकालता है और उसमें से रिंग निकालकर लड़की के सामने घुटनों पर बैठ जाता है. ये सब देखकर लड़की हैरान रह जाती है और खुशी से उसका चेहरा लाल पड़ जाता है. मुंह से प्यारे अल्फाज निकलने वाले ही होते हैं कि समुद्र की जोरदार लहर आती है और लड़का और लड़की दोनों को अपने साथ ऐसे ले जाती है मानों बीच पर सफाई अभियान चल रहा हो. वीडियो में पानी में बहते हुए कपल को देख लोगों का भी दिल टूट गया है. बताया जा रहा है कि कपल को सुरक्षित बचा लिया गया है.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, प्रकृति भी नहीं चाहती कि आप रिश्ते में आएं
वीडियो को ashleybaybe_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कैमरामैन हर जगह मौजूद होता है. एक और यूजर ने लिखा...इनके प्यार को तो प्रकृति ने भी ठुकरा दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...समुद्र किनारे कौन प्रपोज करता है भाई, अच्छा है बच गया.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा






















