एक्सप्लोरर

प्रेमी को इनकार पड़ा भारी, बदला लेने के लिए प्रेमिका ने फूंक दी 23 लाख की सुपरबाइक

यूट्यूब पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड की महंगी बाइक को आग के हवाले करते नजर आ रही है.

आज के दौर में लोगों में हर रिश्ते को लेकर अहमियत कम होती जा रही है. इस दौर में रिश्ते बनना और फिर उनका टूट जाना बहुत ही आम बात होती जा रही है. ऐसे में कुछ लोग उस दर्द से गुजर कर अपने आप को संभाल लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसा कर जाते हैं जो सोच से भी परे होता है. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की बाइक को आग के हवाले कर देती है.

महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड की बाइक में लगाई आग

दरअसल ये वीडियो थाईलैंड का है जहां एक महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बाइक को सिर्फ इसलिए आग लगा देती है क्योंकि वो शख्स अब उसके साथ रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहता. 36 साल की इस महिला की ये हैरान कर देने वाली हरकत पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.

23 लाख की बाइक को लगाई आग

बता दें कि ये महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए बैंकॉक के श्रीनाखरिनविरोट विश्वविद्यालय में पहुंची थीं. जहां वो काम करता है. वहां पहुंचकर उसने पार्किंग में खड़ी अपने एक्स बॉयफ्रेंड की करीब 23 लाख रुपए की बाइक को बिना कुछ सोचे-समझे आग लगा दी. गनीमत ये रही कि इस घटना से किसी इंसान की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन बाइक के पास खड़े 6 वाहन आग की चपेट में आ गए. घटना की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.  

यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद किसी ने इसे यूट्यूब पर शेयर कर दिया. जो काफी वायरल हो रहा है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, हमें श्रीनाखरिनविरोट विश्वविद्यालय की पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली थी. उन्होंने ये भी बताया कि, इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई क्योंकि छात्र कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन क्लास ले रहे थे.

महिला ने गिफ्ट की थी बाइक

वहीं उन्होंने ये भी बताया कि, महिला ने 23 लाख की जिस ट्रायम्फ बाइक पर आग लगाई है वो उसी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को गिफ्ट की थी जब वो दोनों रिश्ते में थे. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और महिला पर आगजनी का आरोप है.

ये भी पढ़ें-

Vaccination Record: कोरोना वैक्सीन देने में अमेरिका से आगे निकला भारत, विश्व में पहले नंबर पर पहुंचा

Vaccination Record: कोरोना वैक्सीन देने में अमेरिका से आगे निकला भारत, विश्व में पहले नंबर पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget