एक्सप्लोरर

Vaccination Record: कोरोना वैक्सीन देने में अमेरिका से आगे निकला भारत, विश्व में पहले नंबर पर पहुंचा

भारत ने कोरोना वैक्सीन देने के मामले में दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है. भारत में जनवरी 2021 में कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम की शुरुआत हुई थी.

भारत ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. भारत में जनवरी, 2021 में कोरोना वैक्सीन देने की मुहिम की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद से अबतक 32 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इस मामले में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और  ब्रिटेन (UK) को पीछे छोड़ दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेटा जारी कर इस बात की जानकारी दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी डेटा के अनुसार, भारत में अब तक लोगों को वैक्सीन की 32 करोड़ 36 लाख 63 हजार 297 डोज दी गई है. जबकि, अमेरिका में वैक्सीन की 32 करोड़ 33 लाख से ज्यादा डोज दी गई है. वहीं, ब्रिटेन में अब तक 7 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.

वैक्सीन देने के मामले में अमेरिका से आगे निकला भारत

वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने यूके को बहुत पहले पीछे छोड़ दिया था. केवल अमेरिका ही एक मात्र ऐसा देश बचा था, जो वैक्सीनेशन में भारत से आगे था. भारत ने अब उसे भी पछाड़ दिया है. इस सूची में चौथे नंबर पर जर्मनी है, जहां अब तक 7 करोड़ 14 लाख से अधिक वैक्सीन लगाये गये हैं. पांचवें नंबर पर फ्रांस है, यहां अब तक 5 करोड़ 24 लाख से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए हैं. इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “भारत ने कोविड-19  वैक्सीनेशन में एक और उपलब्धि हासिल की है और दी गई कोविड-19 वैक्सीन की कुल खुराकों के मामले में वह अमेरिका से आगे निकल गया है.”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया डेटा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक डेटा जारी किया गया है. इसके मुताबिक, बाकी देशों की तुलना में भारत में देर से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ. आंकड़े में बताया गया है कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से की गई, जबकि यूके में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 8 दिसंबर 2020 से हुई. अमेरिका में 14 दिसंबर, ईटली, जर्मनी और फ्रांस में 27 दिसंबर 2020 से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई. लेकिन इन सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत वैक्सीन देने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ेंः

जम्मू एयर फोर्स स्टेशन ड्रोन हमले पर बड़ा खुलासा, धमाके में RDX या TNT का किया गया इस्तेमाल, 10 बड़ी बातें

कोरोना राहत पैकेज: वित्त मंत्री ने पीएफ को लेकर की यह बड़ी घोषणा, जानें किन्हें होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'30 अप्रैल तक इंतजार करें', सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन
'30 अप्रैल तक इंतजार करें', पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
17 साल की लड़की को प्यार में फंसाकर कर दिया प्रेगनेंट, जानें अब कोर्ट ने आरोपी को क्या सज़ा दी है
17 साल की लड़की को प्यार में फंसाकर कर दिया प्रेगनेंट, जानें अब कोर्ट ने आरोपी को क्या सज़ा दी है
भारत ईरान का मित्र देश, होर्मुज भी खुला फिर क्यों नहीं आ रहे एलपीजी के जहाज?
भारत ईरान का मित्र देश, होर्मुज भी खुला फिर क्यों नहीं आ रहे एलपीजी के जहाज?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
BSEB 10th Result 2026: 31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
Embed widget