एक्सप्लोरर

खुद की गलती से लिफ्ट में बंद हुई महिला और जब लिफ्ट बीच में रुकी तो गेट खोलकर कूदने लगी!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को काम करने के दौरान लिफ्ट में फंसते देखा जा रहा है. जिसके कारण वह अंजाने में लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बीच में ही उतरती नजर आई.

Elevator Viral Video: दुनियाभर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए आए दिन रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजें काफी नई होती हैं. ऐसे में वह कई बार इस टेक्नोलॉजी का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. कुछ मामलों में उन्हें इसका खामियाजा भी उठाना पड़ता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में हमें ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

दरअसल शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें होना आम बात है. ऐसे में इन इमारतों के एक फ्लोर से फ्लोर तक जाने के लिए लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं. कई बार देखा गया है कि यह लिफ्ट लोगों के लिए काफी घातक साबित होती हैं. जिसके कारण हम सभी ने बीते समय में बड़े-बड़े हादसों को होते देखा है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है. जिसमें एक महिला लिफ्ट में पहली बार चढ़ने के कारण घबराहट में हादसे का शिकार बनती नजर आई.

लिफ्ट में फंसी महिला

वायरल हो रहे वीडियो में हम दो महिलाओं को इमारत की लिफ्ट में पानी की बोतलों के पैकेट को रखते देख सकते हैं. जिस दौरान एक महिला लिफ्ट के गेट पर रखे पैकेट को अंजाने में उठाकर अंदर कर देती है. जिससे लिफ्ट का दरवाजा बंद हो जाता है और वह ऊपर की ओर जाने लगती है. इससे घबराकर महिला बीच रास्ते में ही लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उससे उतरने लगती है. जिस दौरान हम लिफ्ट के दरवाजे को बंद होते देख सकते हैं.

वीडियो को मिले 9 मिलियन व्यूज

वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि लिफ्ट का गेट एक बार फिर से बंद होने पर उसके स्टार्ट होते ही महिला किसी हादसे का शिकार हो सकती है. जिसमें उसे काफी ज्यादा चोट भी आने की संभावना है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 9.2 मिलियन तकरीबन 92 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वहीं हर कोई वीडियो को देख हैरान होते हुए कमेंट कर रहा है. एक यूजर ने लिखा 'मुझे उसके लिए बहुत अफ़सोस हो रहा है और मुझे आशा है कि वह बुरी तरह से आहत नहीं हुई होगी.'

यह भी पढ़ेंः गुस्सैल बैल के हमले से बचने के लिए खंभे पर चढ़ा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 1-2 करोड़ का फ्लैट भी नहीं सह पाया पानी की मार, छत से अचानक बहा झरना देख माथा पीट लेंगे आप
1-2 करोड़ का फ्लैट भी नहीं सह पाया पानी की मार, छत से अचानक बहा झरना देख माथा पीट लेंगे आप
Video: कैब को बनाया OYO तो भड़का ड्राइवर, कपल को ऑन कैमरा लगाई फटकार- वीडियो वायरल
कैब को बनाया OYO तो भड़का ड्राइवर, कपल को ऑन कैमरा लगाई फटकार- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget