एक्सप्लोरर

पौधों को पानी देते वक्त 'टॉपलेस' हो जाती है ये महिला, ऐसा करने की बताई ये चौंकाने वाली वजह

महिला के वीडियो को देखकर अक्सर लोग यह सवाल पूछ बैठते हैं कि 'टॉपलेस' होकर पौधों में पानी डालने के पीछे उनका मकसद क्या है? क्या ये उनका पब्लिसिटी स्टंट है?

पौधों को पानी देने का काम तो हर 'प्लांट लवर' करता है. लेकिन एक महिला ऐसी है, जो रोजाना 'टॉपलेस' होकर पौधों में पानी डालती है. यह महिला यूट्यूब और सोशल मीडिया पर 'द नेक्ड गार्डनर' के नाम से पॉपुलर है. इस महिला को पौधों का ख्याल रखना और रोजाना सुबह इन्हें पानी देना बहुत पंसद है. वो अपनी गार्डनिंग से जुड़ी कई वीडियोज़ भी अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करती रहती हैं. उनके वीडियो को देखकर अक्सर लोग यह सवाल पूछ बैठते हैं कि 'टॉपलेस' होकर पौधों में पानी डालने के पीछे उनका मकसद क्या है? क्या ये उनका पब्लिसिटी स्टंट है? या फिर फॉलोवर्स के लिए वो ऐसा करती हैं?

लोगों के इतने सवालों के जवाब देते हुए एक वीडियो क्लिप में महिला ने बताया कि टॉपलेस होकर पौधों को पानी देना उनका पब्लिसिटी स्टंट बिल्कुल नहीं है. ऐसा वो इसलिए करती हैं, ताकि नेचर से एक जुड़ाव महसूस कर सकें. महिला ने कहा, 'जब मैं टॉपलेस होती हूं तो सूरज की रोशनी मेरी स्किन को गर्माहट देती है. हवा मेरे शरीर के अंदर तक जाती है. यह सब मुझे प्रकृति के करीब ले जाता है.' वह कहती है कि हर किसी को गार्डनिंग करते हुए ऐसे ही टॉपलेस हो जाना चाहिए, ताकि प्रकृति से कनेक्शन को महसूस किया जा सके. 

'मुझे अच्छा लगता है'

यूट्यूब के डिस्क्रिप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं पिछले 2 सालों से होमस्टेड और फूड फोरेस्ट पर्माकल्चर गार्डन को तैयार कर रही हूं. मैं इसमें किसी भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं करती हूं. मैं अपने शरीर को धूप की रोशनी को सोखने देती हूं. धरती को छूने देती हूं और हवा को महसूस करने देती हूं. इससे मुझे अच्छा लगता है.' 

लोगों ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'

महिला को भले ही टॉपलेस होकर गार्डनिंग करना अच्छा लगता हो. लेकिन कुछ यूजर्स ने इस तरह गार्डनिंग करने को गलत बताया है और इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा है. महिला के यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. वो अक्सर अपनी गार्डनिंग से जुड़ी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: इतना कंजूस ब्वॉयफ्रेंड! पैसे बचाने के लिए छिलका उतारकर खरीदने लगा 'केला', शर्म से झुक गईं गर्लफ्रेंड की नजरें, इंटरनेट पर छाया Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: ऑफिस आ रहे सर... बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
Video: ऑफिस आ रहे सर... बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
Incorrect CPR: चक्कर खाकर गिरीं टीचर, गलत CPR से टूटीं पसलियां; वीडियो वायरल
चक्कर खाकर गिरीं टीचर, गलत CPR से टूटीं पसलियां; वीडियो वायरल
Desi Jugaad Video: मजदूर के देसी जुगाड़ ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो
मजदूर के देसी जुगाड़ ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget