एक्सप्लोरर

इतना कंजूस ब्वॉयफ्रेंड! पैसे बचाने के लिए छिलका उतारकर खरीदने लगा 'केला', शर्म से झुक गईं गर्लफ्रेंड की नजरें, इंटरनेट पर छाया Video

गर्लफ्रेंड ने किराने की दुकान पर खड़े होकर पहले तो इस वाकये का पूरा वीडियो बना लिया और फिर ज्वाइंट टिकटॉक अकाउंट से इसे पोस्ट कर दिया.

Boyfriend Bought Banana Without Peel: पैसों की बचत करना अच्छी बात है. हर किसी को भविष्य के लिए कुछ पैसे जरूर बचाने चाहिए, ताकि जरूरत के वक्त काम आ सकें. लेकिन कुछ लोग पैसों को बचाने के लिए अजीबोगरीब हरकत कर बैठते हैं. आमतौर पर लोग केले को छिलके के साथ ही खरीदते हैं. जब बात तौलने की आती है तो केले को छिलके के साथ ही तौला जाता है. मगर ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक शख्स ने पैसे बचाने के लिए केले के छिलके उतार दिए और फिर इसे तौलाकर खरीदा.

शख्स की हरकत सुनकर तो आप भी चौंक गए होंगे और सोच में पड़ गए होंगे कि 'भई इतनी कंजूसी कौन करता है'. हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस शख्स की भद्द पिटवाने वाली भी इसकी खुद की गर्लफ्रेंड ही है, जिसे अपने ब्वॉयफ्रेंड की ये हरकत बिल्कुल रास नहीं आई. गर्लफ्रेंड ने किराने की दुकान पर खड़े होकर पहले तो इस वाकये का पूरा वीडियो बना लिया और फिर ज्वाइंट टिकटॉक अकाउंट से इसे पोस्ट कर दिया.

यूजर्स ने लगाई फटकार

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सभी केलों के छिलके उतार रहा है और एक-एक करके इनका वजन तौल रहा है. जाहिर सी बात है जब छिलके उतार दिए गए हैं तो केले का वजन भी कम हो जाएगा और केलों का वजन कम होने से दाम भी घट जाएगा. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी सकते मे आ गए हैं और शख्स को फटकार लगा रहे हैं. 

गर्लफ्रेंड को दी 'कंजूस' शख्स को छोड़ने की सलाह

एक यूजर ने शख्स की गर्लफ्रेंड से कहा, 'अगर आप इस शख्स से शादी करती हैं तो उम्रभर दुखी होने के लिए तैयार हो जाएं'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'खुद को दर्द और पीड़ा से बचा लें और इस शख्स को छोड़ दें'. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शख्स ने ऐसी कंजूसी दिखाई हो, इससे पहले पिछले साल भी उसका फ्री की चीजें उठाने का ट्यूटोरियल वायरल हुआ था. 

पहले भी कई बार दिखाई है कंजूसी

उसने टाको बेल में फ्री में खूब सारी सॉफ्ट ड्रिंक्स खरीदी. दरअसल, टाको बेल में ऑफर चल रहा था कि जिन लोगों ने पहले से पेमेंट कर दी है, वो जितनी बार चाहें उतनी बार अपनी बोतल फिल करवा सकते हैं. सबसे पहले उसने इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए पार्किंग में पड़े एक कप को उठाया. फिर वह टाको बेल में गया और फ्री में सॉफ्ट ड्रिंक्स को कप में भरने लगा. सिर्फ टाको बेल के कप में ही सॉफ्ट ड्रिंक्स मिलनी थी, यही वजह थी कि उसने पार्किंग में यूज किए गए कप को उठाया था.

ये भी पढ़ें: Drying Plants Hack: सूख चुके पौधों की वापस आ जाएगी हरियाली, बस अपनाएं ये आसान सा 'जीनियस' हैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाभी के डांस ने बारात में उड़ाया गर्दा, देवर की शादी में झूमने को मजबूर हुआ एक एक बाराती, वीडियो वायरल
भाभी के डांस ने बारात में उड़ाया गर्दा, देवर की शादी में झूमने को मजबूर हुआ एक एक बाराती, वीडियो वायरल
Video: युद्ध विराम के बीच कैसे हैं ईरान में हालात? वायरल वीडियो देख चौंक जाएंगे आप- यूजर्स भी हैरान
युद्ध विराम के बीच कैसे हैं ईरान में हालात? वायरल वीडियो देख चौंक जाएंगे आप- यूजर्स भी हैरान
Bargi dam accident jabalpur: क्रूज हादसे की जिस तस्वीर ने लोगों को रुलाया उसकी हकीकत जान चौंक जाएंगे आप, सच आया सामने
क्रूज हादसे की जिस तस्वीर ने लोगों को रुलाया उसकी हकीकत जान चौंक जाएंगे आप, सच आया सामने
Jabalpur cruise accident: बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स

वीडियोज

Sansani: मर्डर से पहले दूल्हे की तैयारी | Crime News | Murder Case | ABP News
Maharashtra News: 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या | Pune | Crime News | abp News
Chitra Tripathi: बंगाल की चुनावी रेस..किसके पक्ष में जनादेश ? | Bengal Elections | EVM | Mamata
SC से Mamata को 'झटका'..4 मई को क्या? | Mamata | TMC | BJP | PM Modi | Bengal Election 2026
ABP Report: 4 मई की उल्टी गिनती शुरू! बंगाल में सियासी पारा हाई | Mamata | TMC | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?
'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
Nutrient Deficiency Symptoms: बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
घर की छत पर है जगह तो ऐसे उगा सकते हैं हरा-भरा कद्दू, नोट कर लें तरीका
घर की छत पर है जगह तो ऐसे उगा सकते हैं हरा-भरा कद्दू, नोट कर लें तरीका
Embed widget