एक्सप्लोरर

102 साल की उम्र में महिला ने की स्काई डाइविंग, बर्थडे पर ही बना दिया ये रिकॉर्ड- वीडियो वायरल

इंग्लैंड के सफोल्फ की रहने वाली मैनेट बैली ने विमान से कूदकर अपनी लाइफ का एक और साल पूरा होने का जश्न मनाया. उनके साहस को देखकर लोग हैरान रह गए.

Trending News: दुनिया में कई सारी कहावतें आम हैं, जिनमें से एक है कि एज इज जस्ट ए नंबर. यानी उम्र तो सिर्फ एक संख्या है. कुछ लोग इस कहावत को सीरियस लेकर 102 साल की उम्र में भी अजीब शौक पालते हैं और कर बैठते हैं कुछ ऐसा कि लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं. ऐसा ही कुछ किया 102 साल की मैनेट बैली ने, जिन्होंने अपने 102 वें जन्मदिन के मौके पर स्काई डाइव करके सभी को हैरत में डाल दिया.

आसमान से कूदकर मनाया अपना 102 वां जन्मदिन

इंग्लैंड के सफोल्फ की रहने वाली मैनेट बैली ने विमान से कूदकर अपनी लाइफ का एक और साल पूरा होने का जश्न मनाया. उनके साहस को देखकर लोग हैरान रह गए. द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक मैनेट ने कहा कि मैं स्काई डाइव करने के लिए उतावली थी, जब दरवाजा खुला तो मैंने सोचा कि मैं सिवाए कूदने के अब और कुछ नहीं कर सकती, बस कूद जाओ. आगे बातचीत करते हुए मैनेट ने मीडिया को बताया कि "अच्छा, मुझे लगता है कि मैं कूद गई," "मुझे याद है कि मेरे पैर बाहर निकल गए थे और यह एक तरह से धुंधला था. मैंने अपनी आँखें बंद कर लीं. हम बहुत तेज गति से यात्रा कर रहे थे.

महिला रॉयल नेवल सर्विस की कैडेट रह चुकी हैं मैनेट बैली

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महिला रॉयल नेवल सर्विस की कैडेट रहीं बैली के लिए जोखिम लेना कोई नई बात नहीं है, अपने 100वें जन्मदिन पर उन्होंने ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स के आधिकारिक ट्रैक पर फेरारी के साथ दौड़ लगाई थी, जिसमें उन्होंने 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली थी. अब 85 साल के एक बुजुर्ग की स्काई डाइविंग से प्रेरित होकर मैनेट ने यह कदम उठाने का सोचा. यह कारनामा करते हुए बैली ने स्काई डाइविंग करने वाली सबसे उम्रदाज महिला बन गई है. अपने 102 वें जन्मदिन पर उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया.

चैरिटी के लिए जुटाए पैसे

मैनेट बैली ने अपने 102 वें जन्मदिन पर स्काई डाइविंग करके 13 हजार डॉलर से ज्यादा की राशि जुटाई जिसे वो अपने पसंदीदा चैरिटी वर्क के लिए दान करेंगी. रविवार को उनकी ऊंची उड़ान के लिए जमा हुए पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वे बोलीं कि "आपको हमेशा कुछ नया तलाशना चाहिए." "मेरी शादी एक बार पैराट्रूपर से हुई थी, लेकिन मैंने खुद कभी स्काई-डाइव नहीं किया था."

यह भी पढ़ें: पेरिस पहुंचकर एफिल टॉवर के नीचे ऐसी हरकतें करने लगा भारतीय शख्स, सहम गई पास खड़ी विदेशी लड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget