एक्सप्लोरर

बच्चा समझ होशियारी झाड़ रहा था! चिल्लर पार्टी ने बजा दी शख्स की बैंड- दौड़ा दौड़ाकर मारा, वीडियो वायरल

जैसे ही शख्स ने बच्चे का रास्ता रोका, कुछ ही सेकेंड्स में पूरी 'बच्चा गैंग' साइकिल लेकर वहां हाजिर हो गई. साइकिल की घंटियों की वो आवाज किसी हॉलीवुड एक्शन सीन से कम नहीं लग रही थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि आज के बच्चे सिर्फ चॉकलेट नहीं खाते, समझदारी और यूनिटी भी पचाकर चलते हैं. इस वायरल वीडियो में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने ‘बच्चों को कमजोर समझने’ की सोच को सीधे ठोकर मार दी. वीडियो की शुरुआत में एक बच्चा अपनी साइकिल पर बड़े ही क्यूट अंदाज में सड़क से गुजर रहा होता है. तभी घर के बाहर खड़ा एक शख्स उसे रोक लेता है, शायद इस गलतफहमी में कि बच्चा अकेला है, मासूम है और उसे आसानी से डराया या नुकसान पहुंचाया जा सकता है.

बच्चा समझकर रोकना पड़ा भारी, गैंग ने कर दिया हमला

लेकिन जनाब वो भूल गया था कि अब का बच्चा सिर्फ ट्यूशन नहीं जाता, बल्कि टीम बनाकर चलता है. जैसे ही शख्स ने बच्चे का रास्ता रोका, कुछ ही सेकेंड्स में पूरी 'बच्चा गैंग' साइकिल लेकर वहां हाजिर हो गई. साइकिल की घंटियों की वो आवाज किसी हॉलीवुड एक्शन सीन से कम नहीं लग रही थी. चेहरे पर मासूमियत और आंखों में आक्रोश लिए, बच्चा पार्टी ने न किसी से पूछा, न किसी को छोड़ा सीधे उस शख्स की तरफ दौड़ पड़े जैसे कह रहे हों, "हमारे दोस्त को हाथ लगाया? अब तू भाग रे बबुआ!"

पूरा मामला वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. शख्स की हालत ऐसी हुई कि जो पहले खुद किसी को रोक रहा था, अब खुद को बचाकर दौड़ लगा रहा था. वीडियो में वह इधर-उधर भागता नजर आता है और बच्चा पार्टी पूरे जुनून से उसके पीछे पड़ी होती है. यह पूरा सीन न केवल मजेदार है, बल्कि एक तगड़ा मैसेज भी देता है कि “हम छोटे जरूर हैं, लेकिन अकेले नहीं.”

यह भी पढ़ें: इसे जेल भेजो! ट्रेन की खिड़की से पेशाब करने लगा शख्स तो भड़के यूजर्स- वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किचया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...छोटा बच्चा समझ के हमको ना धमकाना रे. एक और यूजर ने लिखा...अकेला समझ रहा था, बैंड बज गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई भाई...गजब धोया है. मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: स्कूल यूनिफॉर्म में असली हीरो! सरेआम मनचले को यूं सिखाया बच्चे ने सबक, यूजर्स करने लगे तारीफ- देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग
बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग
Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget