एक्सप्लोरर

बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग

कबाड़ी का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बाइक पर स्कूटर लादकर सड़क पर चलते शख्स का अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए.

इंटरनेट पर हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का दिल छू जाता है, और इस बार बारी है एक ऐसे कबाड़ी की, जिसने अपनी मेहनत और हुनर से सबको हैरान कर दिया. @KUNDAN00PATEL नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया, जिसे कैप्शन दिया गया, "हमारे यहां के कबाड़ी भी किसी वैज्ञानिक से कम नहीं है, स्कूटर ले जाने का यह तरीका कुछ इन्नोवेटिव लग रहा है." कुछ ही घंटों में यह वीडियो हजारों व्यूज बटोर चुका है और लोग इसे बार-बार देखकर दंग रह जा रहे हैं. इस वीडियो में कबाड़ी वाले की हिम्मत और उसकी मजबूरी साफ दिख रही है यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रही है.

एक बाइक पर टिका पूरा स्कूटर

ज्यादातर आपने देखा होगा कि एक कबाड़ी ढेर सारे कबाड़ लेकर जा रहा होता है, लेकिन इस वीडियो में ये कबाड़ी पूरा स्कूटर ही लेकर जा रहा है और इसकी सबसे खास बात है कि वो उस स्कूटर को अपनी बाइक पर लाद कर लेकर रोड पर चलता नजर आ रहा है. हालांकि वे धीरे-धीरे गाड़ी चला रहा होता है, लेकिन असली कमाल तो उसके पीछे लदा भारी-भरकम स्कूटर है. उसने एक टू-व्हीलर के ऊपर दूसरा टू-व्हीलर बड़ी सफाई से बांध रखा है, साथ ही ढेर सारा कबाड़ भी बड़ी बोरियों में भरकर रखा हुआ है.

पीछे से देखने से मानो लग रहा हो कि स्कूटर हवा में अपने आप चल रहा हो. इतना वजन होने के बावजूद भी वो आदमी संतुलन बनाकर धीरे-धीरे चलता हुआ आगे बढ़ रहा है. ज्यादातर किसी गाड़ी को लादने के लिए किसी के सहारे की जरूरत पड़ती है लेकिन इस आदमी के बैलेंस और हिम्मत को देख हर कोई हैरान हो रहा है. यही वजह है कि इस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः Phone Snatching Viral Video: ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल

कमेंट्स में झलका प्यार और तारीफ

इस वीडियो पर लोगों ने दिल खोलकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा एक फेमस मीम की लाइन को लिखते हुए क्या कि "वे अलग ही लेवल का आदमी था" वहीं एक यूजर ने इसे गजब का टैलेंट बताते हुए कहा कि यह कोई नॉर्मल बात नहीं, स्कूटर बहुत भारी होती है, और एक टू-व्हीलर के ऊपर दूसरी टू-व्हीलर रखकर ले जाना ही इसका असली हुनर है.

एक यूजर ने एक दिलचस्प बात लिखी कि डिग्री वालों से ज्यादा काम तो बिना डिग्री वाले लोग कर रहे हैं. वहीं ज्यादा लोग इसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ कई लोगों ने चिंता जताते हुए लिखा कि इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए इसे सड़क हादसा का सामना करना पड़ सकता है. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कुछ देर के लिए ऐसा लगा जैसे स्कूटर खुद-ब-खुद चल रहा हो. 

यह भी पढ़ेंः  Don't Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget