एक्सप्लोरर

Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक दुकानदार ने Paytm स्पीकर की जगह एक ऐसा खुराफाती दिमाग लगाया, जिसे देखकर सभी यूजर्स हैरान रह गए हैं.

Paytm स्पीकर आजकल हर दुकानदार इस्तेमाल करता है. इससे ऑनलाइन Payment को ट्रैक करना आसान होता है. लेकिन इस स्पीकर के लिए Paytm अलग से चार्ज लेती है, इस समस्या से हर दुकानदार परेशान है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक मारवाड़ी दुकानदार Paytm स्पीकर के स्थान पर एक अलग स्पीकर इस्तेमाल करता दिखाई दिया. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए और इस दुकानदार के खुराफाती आइडिया की तारीफ करने लगे. 

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो की शुरुआत में दुकानदार या व्यापारी Paytm के साउंडबॉक्स से जुड़ी परेशानी बताते नजर आते हैं. कई दुकानदारों को हाल के दिनों में मशीन से अतिरिक्त चार्ज कटने की शिकायत रही है. कुछ मामलों में मंथली रेंट या ट्रांजेक्शन चार्ज अचानक बढ़ जाने की बातें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए मारवाड़ी व्यापारी ने अपना खास जुगाड़ निकाल लिया.

वीडियो में वो अपने तरीके से समस्या का हल दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग हंसने के साथ-साथ उनकी चतुराई की तारीफ भी कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर याद दिला दिया कि भारतीय व्यापारी, खासकर मारवाड़ी समुदाय, किसी भी समस्या का हल निकालने में माहिर होते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rama Ram Dewasi (@ramji_raika_100k)

यह भी पढ़ेंः लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स अलग-अलग अंदाज में कमेंट करने लगे. एक यूजर लिखता है, "मारवाड़ी भाई का दिमाग अलग ही चलता है." ये बात सच भी है, क्योंकि भारत में बिजनेस के मामले में मारवाडियों को सबसे होशियार माना जाता है. दूसरा यूजर लिखता है. "इस दुकानदार के जुगाड़ को देखकर Paytm वाले भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि कहीं ये हमारा धंधा बंद न करा दे." ऐसे ही एक अन्य यूजर लिखता है, "ये असली देसी जुगाड़ है, और ऐसे देसी जुगाड़ भारत में ही देखने को मिल सकते हैं." 

ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, "Paytm स्पीकर के एक्स्ट्रा चार्ज से बचने के लिए हर दुकानदार को ये तरीका सीखना चाहिए." इसके अलावा कई लोग वीडियो को शेयर करते हुए अपनी भी मशीन से जुड़ी परेशानियां बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने पूछा है कि आखिर ये जुगाड़ क्या था, जबकि बाकी लोग सिर्फ हंसी और ताली बजा रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स

 

मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget