एक्सप्लोरर

ट्रेन में रेल नीर की जगह दूसरा पानी बेच रहा था वेंडर, यूजर्स बोले- हर जगह दलाली हावी

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रेलवे का वेंडर रेल नीर की जगह दूसरी कंपनी का पानी बेचता दिखाई दे रहा है. भारतीय रेल में इस पानी के घपले पर सभी ने आंखें मूंद ली हैं.

Trending Video: भारतीय रेल देश की इकोनॉमी में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाती है. रोजाना लाखों यात्री भारतीय रेल में सफर करते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. इन यात्रियों को रेलवे कई तरह की सुविधाएं भी देती है. जैसे खाना पीना वगैरह. भारतीय रेल में सरकार की तरफ से जो पानी बिकता है वह रेल नीर के नाम से आता है, और रेल नीर बेचने की ही टेंडर वालों को इजाजत है, लेकिन फिर भी इसके उलट ठेकेदार ट्रेन में अपने मन मुताबिक पानी की बोतल बेच रहे होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रेलवे का वेंडर रेल नीर की जगह दूसरी कंपनी का पानी बेचता दिखाई दे रहा है. 

15 रुपये का पानी बिक रहा 20 में

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो भारतीय रेल की पोल खोलता दिखाई दे रहा है, कि कैसे पानी के नाम पर यात्रियों से ठगी की जा रही है. 150 रुपये के टिकट के पीछे लाचार और गरीब यात्री को ट्रेन से बेदखल कर देने वाला रेलवे खुद के साथ हो रही करोड़ों की धोखाधड़ी को पकड़ने में नाकाम दिख रहा है. दरअसल, वीडियो अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का है. जहां एक महिला यात्री के पानी मांगने पर उसे 20 रुपये वाली दूसरी कंपनी की पानी की बोतल थमा दी गई. इसके बाद जब महिला ने 15 रुपये में बिकने वाली रेल नीर बोतल को लेकर सवाल किया तो वेंडर ने कहा कि रेल नीर पानी की ट्रेन में सप्लाई ही नहीं हुई है.

देखें वीडियो

वीडियो बनाई तो सामने आई सच्चाई

महिला ने जब वेंडर की वीडियो बनाई तो वेंडर अपने मैनेजर को बुला लाया. इसके बाद मैनेजर ने महिला को रेल नीर वाली पानी की बोतल उपलब्ध करवाई. इसके बाद महिला ने सवाल किया कि आपका वेंडर तो बोल रहा था कि रेल नीर की सप्लाई ही नहीं हुई है तो अब यह बोतल कहां से आई. इस पर मैनेजर मामले को अपने संज्ञान में न होने की बात कही. इस पर महिला भड़क गई और कहा कि मेरे पास आपके वेंडर की वीडियो है जो सीधे सीधे रेल नीर देने से मना कर रहा है. आपको बता दें कि भारतीय रेल ने रेल नीर बोतल की कीमत 15 रुपये रखी है जबकि वेंडर दूसरी कंपनी की बोतल 20 रुपये में बेचते हैं.

मनमानी करते हैं फूड वेंडर

गौरतलब है कि रेलवे में आईआरसीटीसी के वेंडर खाने और पानी की मनमानी कीमत वसूल करते हैं. रेल नीर पानी की बोतल भी वेंडर 15 की जगह 20 रुपये में बेचा करते हैं. जब उनसे सवाल किया जाता है तो बहस बाजी और बदतमीजी पर उतर आते हैं. इसके अलावा फूड पैकेट और नाश्ते के पैकेट भी दोगुने दाम में रेलवे में बेचे जाते हैं जिसकी शिकायत कई बार यात्री सोशल मीडिया पर करते हैं.

हर जगह दलाली है

वीडियो को @SachinGuptaUP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 2 लाख 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स रेलवे को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हर जगह दलाली हावी है. एक और यूजर ने लिखा...इसमें रेलवे के आला अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आम आदमी का हर तरफ से तेल निकाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: यूट्यूब से कितना कमाती हैं सीमा हैदर, खुद कर दिया खुलासा, इनकम जान उड़ जाएंगे होश

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Milk Tanker Overturned: मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
ट्रैफिक में एम्बुलेंस के लिए ढाल बना बाइकर, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर बचाई मरीज की जान, वीडियो वायरल
ट्रैफिक में एम्बुलेंस के लिए ढाल बना बाइकर, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर बचाई मरीज की जान, वीडियो वायरल
'यह सिर्फ भारत में मुमकिन है'... ब्लड सैंपल की होम सर्विस देख चौंक गई अमेरिकी महिला- वीडियो वायरल
'यह सिर्फ भारत में मुमकिन है'... ब्लड सैंपल की होम सर्विस देख चौंक गई अमेरिकी महिला- वीडियो वायरल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget