एक्सप्लोरर

शादी में खाने के काउंटर पर हलवाई को लोगों ने घेर लिया... इसके बाद जो हुआ मजेदार था, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें खाना खाने को इतनी भीड़ लगी कि अंत में हलवाई ने ऐसा एक्सप्रेशन दिया कि सब देखते रह गए.

Video: भारत में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है. रोजाना काफी शादियां हो रहीं हैं. भारत में लोग शादियों में एक ख़ास वजह से ज़्यादा जाते हैं. वो है खाना, खाने के लिए भारतीय लोग शादियों में वहाँ भी चले जाते हैं जहां से बुलावा आया भी न हो. सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें खाना खाने को इतनी भीड़ लगी कि अंत में हलवाई ने ऐसा एक्सप्रेशन दिया कि सब देखते रह गए. आइये जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो में. 

चीला पर चील की तरह टूट पड़े लोग

शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें शादी में खाने के एक काउन्टर पर काफी सारे लोग इकट्ठे हो गए हैं. चीला बना रहे हलवाई ने अभी चीला पूरा काटा भी नहीं था कि लोग अपने-अपने हाथ से चीले के हिस्से लेने लगे. इसी बीच एक शख्स पीछे की साइड से उसके काउन्टर में आ गया.

युवक को लगा करीब जाकर जल्दी चीला मिल जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ जबतक वो युवक काउन्टर पर पहुंचा तब तक चीला समाप्त हो चुका था. इसके बाद युवक ने चीला बनाने वाले हलवाई से इशारे में पूछा कहाँ है मेरा हिस्सा. हलवाई ने इशारे में कहा आइए बनाइये. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो.  

लोग दे रहे हैं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर शादी में खाने को लेके लगी भीड़ के वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने निराशा जाहिर करते हुए लिखा,'ये हर जगह ऐसे ही बुरा हाल है, सभ्यता ज़रुर आयी लेकिन आदमी सभ्य नही हुआ.' तो वहीं एक अन्य यूजर को ये भीड़ देख पुराने जमाने की याद आ गई. उन्होंने लिखा,'पहले की बात ही अलग थी .मेहमानो को बिठा कर इज्जत सम्मान के खाना पेश करना इस में 2 फायदे थे 1 खाना की बरबादी नहीं 2.बराती  और घराती दोनी खुश...' 

यह भी पढ़ें: Bhabhi Dance Video: 'हत्थे का नल बालमा...', हरियाणवी गाने पर डांस कर भाभी ने चढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget