एक्सप्लोरर

मेट्रो में प्रैंक वीडियो शूट कर महिलाओं को डरा रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार, सामने आया VIDEO

Viral Video: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरु मेट्रो में प्रैंक वीडियो शूट कर महिलाओं को डराना एक प्रैंकस्टर को भारी पड़ गया है.

आजकल प्रैंक वीडियो बनाना बहुत कॉमन बात हो गई है. न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में कई लोग प्रैंक वीडियो शूट करते हैं. कई लोग प्रैंक को एन्जॉय करते हैं तो कुछ लोगों को इसकी वजह से असुविधा होती है. आपने ऐसे तमाम प्रैंक वीडियोज़ देखे होंगे, जिनकी वजह से आसपास के लोग बहुत डर जाते हैं. कई बार तो इसके कारण लात-घूसे भी चलते देखे गए हैं. लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में लोग इसे शूट करते हैं. अब बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरु मेट्रो में प्रैंक वीडियो शूट कर महिलाओं को डराना एक प्रैंकस्टर को भारी पड़ गया है. 

इस प्रैंकस्टर की पहचान 23 साल के प्रज्वल के रूप में की गई है. प्रज्वल मूडलापाल्या  का रहने वाला है. उसपर आरोप है कि उसने मेट्रो में और स्टेशन के एस्केलेटर पर प्रैंक वीडियो शूट कर लोगों को डराने की कोशिश की. उसने अपने खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर ऐसा दिखाया कि वो एस्केलेटर से गिर जाएगा. जबकि ये सिर्फ एक प्रैंक था. हालांकि इस प्रैंक की वजह से एस्केलेटर पर उसके पीछे खड़ी महिलाएं डर गईं. सिर्फ इतना ही नहीं, शख्स ने एस्केलेटर के अलावा, मेट्रो के अंदर भी लोगों को डराने की कोशिश की. इसकी जानकारी जब बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को मिली तो शख्स पर तुरंत कार्रवाई की गई.

इंस्टाग्राम से हटाया गया वीडियो

अधिकारियों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गोविंदराज नगर पुलिस स्टेशन का रुख करने का फैसला लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया. BMRCL ने अपने एक बयान में कहा कि महिलाओं को डराना स्वीकार्य नहीं है. यही वजह है कि हमने पुलिस से यह अपील की है कि उसके खिलाफ कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए. इस बवाल के बाद प्रैंकस्टर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है. 

लगाया गया जुर्माना

मेट्रो अधिकारियों ने यह भी बताया कि शख्स पर इस मामले में 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कर्नाटक पुलिस ने प्रज्वल का पता इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में दिख रही उसकी बाइक की नंबर प्लेट से लगाया था. बता दें कि प्रज्वल अक्सर इस तरह के प्रैंक वीडियो शूट करते रहे हैं. उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर कई प्रैंक वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिनमें वो अलग-अलग तरीके से लोगों को डराते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क पर घूमती नजर आई M3GAN की भूतनी , डर के मारे छूटे लोगों के पसीने, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये VIDEO 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget