Viral Video: जी हां! न आंखों ने देखी होगी, न कानों ने सुने होंगे, एक मछली का 'बड़े सांप' को निगलना आपको दंग कर देगा
ट्वीटर पर मछली का वीडियो सामने आने के बाद से लोगों की अलग-अलग राये सामने आ रही है. मछली के अनोखे व्यवहार को देख हर कोई असमंजस में पड़ गया है किये वीडियो नकली है या कोई मछली को नियंत्रित कर रहा है.

अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है. ऐसा ही कुछ तब हुआ जब IFS सुशांत नंदा ने एक मछली का वीडियो शेयर किया. सुशांत नंदा ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहते है और अकसर जीव-जंतुओं से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल वीडियो में एक मछली को दूसरी मछली (सांप की तरह दिखने वाली) को निगलते हुए दिखाया गया है. ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर यकीन नहीं किया और सुशांत नंदा से पूरा वीडियो शेयर करने की मांग की. और कई लोगों ने वीडियो के लिए अलग अलग राये भी साझा की.
लोगों के सवालो का जवाब देने के लिए सुशांत नंदा ने वीडियो का दूसरा भाग साझा किया है. साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि ये वीडियो उनको व्हाट्सएप पर मिला था. वीडियो के पहले हिस्से में जहां एक मछली को दूसरी मछली निगलते दिखाया गया है वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में मछली पूरी तरह से ईल को निगलने के बाद वापस निकाल देती है.
Yesterday I had posted a part of this video. Here is what happened thereafter...
It was the case of a big fish hunting eel. In the end fish couldn't eat it completely as the eel was long enough & managed to came out through the big mouth. Amazing moments of nature. WA fwd. pic.twitter.com/HzjapFiqKK — Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 11, 2021
वहीं ट्विटर यूजर ने वीडियो देखने के बाद बताया कि मछलियों की हरकतें अप्राकृतिक हैं और उन्होंने कहा कि ये किसी के जरिये नियंत्रित किया जा रहा है. हालांकि, प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने वीडियो को नकली माना है.
यह भी पढ़ें-
प्रियंका चोपड़ा को मिली थी फिल्म से बाहर करने की धमकी, बेहद कम फीस पर उठाया था सवाल
















