Viral Video: कभी देखी है शार्क और मगरमच्छ की फ्रेंडशिप? देखिए वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को रोमांच से भर दिया है. इस वीडियो में शार्क और मगरमच्छ लैगून नदी में एक साथ नजर आ रहे हैं.

हमने इंसानों के अलावा जानवरों की दोस्ती के किस्से भी खूब सुने हैं लेकिन क्या कभी आपने मगरमच्छ और शार्क के बीच दोस्ती होते देखा या सुना है? आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शार्क और मगरमच्छ कुछ ऐसे तैर रहे हैं जैसे दोनों पक्के दोस्त हों. दरअसल फ्लोरिडा की लैगून नदी में रविवार के दिन कड़ी धूप में शार्क और मगरमच्छ एक साथ तैरते नजर आए और उनका ये अनोखा पल वहां मौजूद एक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया. इस खूबसूरत पल का वीडियो इस शख्स ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद ये खूब वायरल हो रहा है.
साल 2017 की एक रिसर्च में अमेरिका के कैनसस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया था कि अमेरिकी मगरमच्छ शार्क और स्टिंग्रेज़ जैसे मीठे पानी के जानवरों का शिकार करते हैं. अध्ययन में ये भी पाया गया कि ऐसे उदाहरण भी हैं जहां शार्क भी इनका शिकार करती हैं. इस वजह से ये दोनों एक दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं. अध्ययन में बताया गया कि मगरमच्छ ऐसे शार्क का शिकार करते हैं जो आकार में छोटी होती हैं.
फेसबुक पर पोस्ट हुआ वीडियो:
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लैगून नदी में एक ब्लैक शार्क और एक मगरमच्छ एक साथ तैर रहे हैं. वहीं इस वीडियो में पहले सिर्फ एक मगरमच्छ नजर आता है लेकिन जब वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो एक काले रंग की शार्क ठीक उसके बगल में नजर आ रही है. वीडियो को बनाने वाले फेसबुक यूजर ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है. कैप्शन में लिखा है 'ऐसा हमेशा नहीं होता कि आप लैगून नदी पर शार्क और मगरमच्छ को एक साथ तैरते हुए देखें, मुझे खुद नहीं पता ऐसा कैसे हुआ'.
यूजर्स को खूब पसंद आ रहा वीडियो:
इस वीडियो को अब तक 850 बार शेयर किया जा चुका है. वहीं इस अद्भुत नजारे का लुत्फ यूजर्स अच्छे से उठा रहे हैं. वीडियो को देख एक यूजर ने इसे रोमांच से भरा हुआ बताया, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि उन्होंने दोनों को लैगून नदी में अलग अलग तैरते कई बार देखा है, लेकिन एक साथ कभी नहीं देखा.
इसे भी पढ़ेंः
कोविड 19 : भारत पर अब यूके, साउथ अफ्रीका, ब्राजीलियन वैरिएंट का खतरा, लॉकडाउन की तैयारी शुरू | Uncut
जानिए कैसी है सान्या मल्होत्रा सयानी गुप्ता और आशुतोष राणा की फिल्म पगलैट



















