Viral: 50 साल के आदमी की खुली पोल, महिला बाइकर बन दे रहा था धोखा, असली फोटो हुईं वायरल
जापान में रहने वाले 50 साल के एक आदमी ने सोशल मीडिया पर सबको धोखा दे रहा था .ये शख्स फेमस होने के लिए लड़की का रूप बदलकर बाइकर के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड करता था लेकिन अब इसका खुलासा हो चुका है.

सोशल मीडिया पर जापान से कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्होंने सभी के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल एक जापानी बाइक राइडर जिसकी उम्र 50 साल है उसने लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की. इस आदमी ने फेमस होने के लिए फेसऐप और फोटोशॉप की मदद से लड़की बनकर अपनी तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड की. ये शख्स जिसका नाम azusagakuyuki है अक्सर वो लड़की बनकर बाइक के साथ की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करता था. लेकिन इस शख्स के धोखे का खुलासा अब हो चुका है. जापानी मीडिया की की मदद से इस आदमी का झूठ छिप ना सका और ये पकड़ा गया.
みなさーん٩( ˆoˆ )۶ おバイクしてますかぁ✨???? もうすぐ春ですよ???????????? 年齢:昭和の○○○ 身長:166 住み:イバラキ???? 大好き:バイクいじり???? 一言: Life is once, play this world#バイク乗りと繋がりたい #バイク乗りとして軽く自己紹介 pic.twitter.com/t28mZmJ4vg
— 宗谷の蒼氷 (@azusagakuyuki) February 10, 2021
कैसे हुए झूठ का खुलासा? :
इस आदमी का झूठ तब पकड़ा गया जब एक दिन इसने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें शीशे में उसका असली चेहरा नजर आ रहा था, जिसकी वजह से जापानी मीडिया को शक हुआ और उन्होंने इस आदमी के बारे में जानकारी ली और सच सामने आ गया. वहीं ट्विटर पर azusagakuyuki के पास 20,000 से ज्यादा फॉलोवर हैं जबकि पहले उसको ज्यादा लोग फॉलो नहीं करते थे.
क्यों बदला इस शख्स ने अपना रूप? :
जापानी मीडिया के मुताबिक इस आदमी ने कथित तौर पर कहा कि उसने अपना जेंडर बदलकर अपनी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की. इस शख्स के मुताबिक आजकल कोई भी यूजर किसी अधेड़ को बाइक चलाते हुए देखना पसंद नहीं करेगा इस लिए उसने लड़की का रूप लिया और उसको फायदा भी हुआ. आदमी ने बताया उन्होंने मस्ती के लिए सोशल मीडिया पर एक महिला के रूप में खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, लेकिन जल्द ही उन्हें 1,000 से ज्यादा लोग फॉलो करने लगे जिसके चलते उन्होंने इस धोखे को जारी रखने का फैसला किया. साथ ही ये भी बताया कि वो फेसऐप की मदद से अपना रूप बदलता था.
इसे भी पढे़ं
बीजेपी ने बंगाल से कौन-कौन से वादे किए, क्या बंगाल में खिलेगा कमल?
बीजेपी के घोषणापत्र ने बढ़ाई ममता की मुश्किलें, क्या बदलेगा बंगाल का खेल?






















