एक्सप्लोरर

फूंक मारकर मोमबत्तियां बुझा रही थी 'बर्थडे गर्ल', एकाएक आंख में लग गई आग! आपने देखा ये VIDEO

Viral Video: जब लड़की केक पर सजी मोमबत्तियों को बुझाने के लिए आगे बढ़ती है तभी एकाएक उसकी एक आंख की पलकें आग पकड़ लेती हैं.

बर्थडे पर केक काटने का ट्रेंड काफी पुराना है. आजकल हर कोई अपने जन्मदिन पर केक काटना पसंद करता है. कुछ लोगों को मोमबत्तियां बुझाना अच्छा नहीं लगता तो कुछ लोग मोमबत्तियां बुझाए बिना अपना केक नहीं काटते. इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बर्थडे गर्ल को केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाना भारी पड़ गया है. लड़की अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने के लिए काफी एक्साइटेड थी. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ ये हादसा भी हो सकता है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केक पर कई सारी मोमबत्तियां लगाई गई हैं. आसपास बर्थडे गर्ल के काफी सारे दोस्त भी मौजूद हैं. वह बर्थडे गर्ल का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. जब लड़की केक पर सजी मोमबत्तियों को बुझाने के लिए आगे बढ़ती है तभी एकाएक उसकी एक आंख की पलकें आग पकड़ लेती हैं. पलकों पर आग लगने के बाद लड़की चिल्लाने लगती है और उसे बुझाने की कोशिश करती है. यह देखकर उसके फ्रैंड्स भी घबरा जाते हैं और आग बुझाने में उसकी मदद करने लगते हैं. 

इस हादसे से डरी बर्थडे गर्ल

कड़ी मशक्कतों के बाद आखिरकार आग बुझ जाती है. इस हादसे के बाद लड़की काफी डर जाती है. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसके साथ बर्थडे के दिन यह हादसा हो गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने केक के काफी नजदीक जाकर मोमबत्तियां बुझाने की कोशिश की थी. जैसे ही लड़की मोमबत्तियों की तरफ झुकी, तुरंत उसकी पलकें आग के संपर्क में आ गईं और धू-धू कर जलने लग गईं. 

दोस्तों ने की मदद

गनीमत यह रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त बड़ी संख्या में उसके दोस्त वहां मदद के लिए मौजूद थे. इसलिए महिला को ज्यादा गंभीर स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि ये घटना काफी डराने वाली है. क्योंकि कई लोग मोमबत्तियों को बुझाने के लिए अपने चेहरे को काफी नीचे तक ले जाते हैं. बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है, जो अब भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारने की रची खौफनाक साजिश, कॉफी में मिलाकर दिया 'ब्लीच', सामने आया VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget