एक्सप्लोरर

लाल बाग के राजा को मिला दिल खोलकर दान, नोटों का ढेर देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस बार लाल बाग के राजा को मिला दान दिखाया गया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर एक बहस छिड़ गई है. यूजर्स इस पर अपने अपने तरीके से राय दे रहे हैं.

Trending Video: गणेशोत्सव की धूम इन दिनों पूरे देश में है. करीब 15 दिनों तक अनंत चतुर्दशी तक यह उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुंबई में लालबाग का राजा सबसे फेमस गणपति हैं जो बिराजे जाते हैं. यहां गरीब से लेकर बड़े से बड़े सेलिब्रिटी दर्शन करने पहुंचते हैं और यहं पर दान पेटियां भी खूब भरी जाती हैं. इन दान पेटियों से आने वाला पैसा वहां की कमेटी तय करती है कि कहां खर्च करना है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस बार लाल बाग के राजा को मिला दान दिखाया गया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर एक बहस छिड़ गई है.

सिर्फ एक दिन में 48 लाख रुपये नकद के साथ मिला इतना सोना

पहले ही दिन लालबाग के राजा के चरणों में भक्तों ने 48 लाख 30 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ाया. इसके साथ ही भारी मात्रा में सोना और चांदी भी दान के रूप में उनके भक्तों ने भेंट किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लालबाग के राजा को रविवार (8 सितंबर 2024) को भक्तों ने 255.800 ग्राम सोना दान किया है. इसके साथ ही  5024.000 ग्राम चढ़ावा आया है. यह पहले दिन की दानपेटी की काउंटिंग है.

यह भी पढ़ें: जल्द होने वाली है इंसानों और एलियंस की भिड़ंत, इस स्टडी ने उड़ा दिए लोगों के होश

91 साल पुराने हैं लालबाग के गणपति

मुंबई में स्थित लालबाग के राजा यानी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है. इन्हें नवसाचा गणपति के नाम से भी लोग जानते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश के इस स्वरूप की पूजा-पाठ करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं. इनके द्वार पर आए श्रद्धालु खुलकर दान करते हैं. हर साल गणेश भगवान के भव्य स्वरूप लालबागचा राजा को करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया जाता है. इनमें सोने-चांदी के करोड़ों के आभूषण भी शामिल होते हैं. उनके इस स्वरूप को स्थापित करने की परंपरा साल 1934 से चली आ रही है. इस साल उनकी स्थापना को 91 साल पूरे हो गए हैं. हर भक्त लालबागचा के राजा की झलक और दर्शन करने के लिए आतुर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 की लॉन्चिंग से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऐड वीडियो, भारत में आया था Apple का कंप्यूटर

यूजर्स ने किए कमेंट

वीडियो को एएनआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स दान में मिली रकम को लेकर अपने अपने रिएक्शन दे  रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हर साल दानपेटी अपना रिकॉर्ड तोड़ती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कहीं वित्त मंत्री जी टैक्स की तलवार लेकर न आ जाए.

यह भी पढ़ें: Video: इंसान क्या जानवर भी गर्मी से बेहाल, घर में बने स्विमिंग पूल में कूदा जंगल से आया भालू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget