एक्सप्लोरर

गिलहरी का 'कपालभाती आसन' करते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने कहा 'बाबा गिलहरी देव'

ट्विटर पर इस वीडियो को 200 से ज्यादा रीट्वीट्स और हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और लगातार शेयर कर रहे हंै.

दुनियाभर में योगासन कई लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए दुनिया की बड़ी और ताकतवर शख्सियतों से लेकर आम जनता तक नियमित रूप से इसका अभ्यास करते हैं. लेकिन इंसानों के अलावा क्या कोई जानवर योग कर सकता है? इसका जवाब तो आसान नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान जरूर कर दिया है. सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. खासतौर पर जानवरों की अजीबो-गरीब हरकतों को लोग बेहद पसंद करते हैं और खूब शेयर करते हैं. इसी तरह एक गिलहरी का वीडियो ट्विटर पर खूब देखा जा रहा है, जिसको देखकर लग रहा है मानो वो गिलहरी योगासन कर रही हो. ट्विटर यूजर साकेत बडोला ने अपने अकाउंट से एक गिलहरी का वीडियो पोस्ट किया है. 16 सेकेंड के इस वीडियो में ये गिलहरी तेजी से सांस ले रही है और छोड़ रही है. वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स साकेत बडोला ने लिखा- “कपालभाती आसन, गिलहरी स्टाइल में”
View this post on Instagram
 

आपने बड़े-बड़े योग गुरुओं को कपालभाती करते हुए देखा होगा... लेकिन कभी किसी गिलहरी को 'कपालभाती आसन' करते देखा है? अब देख लीजिए... (@Saket_badola ने शेयर किया ये वीडियो) . . abplive.com . . #Kapaalbhati #squirrel #SquirrelKapaalbhati

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

कपालभाती एक ऐसा आसन है, जिसमें तेजी से सांस अंदर ली जाती है और उसके साथ पेट भी अंदर जाता है और फिर उसी झटके से सांस छोड़ी जाती है. आमतौर पर शरीर में फेफडों, ब्लड सर्कुलेशन, पेट की मांसपेशियों समेत शरीर के कई हिस्सों को बेहतर रखने के लिए इस आसन का अभ्यास किया जाता है. हालांकि ये तो कहना मुश्किल है कि गिलहरी भी कपालभाती आसन कर रही थी, लेकिन वीडियो को देखकर ट्विटर यूजर्स ने खूब मजे लिए. किसी ने गिलहरी को ‘बाबा गिलहरी देव’ का नाम दे दिया, तो किसी ने लिखा कि गिलहरी ने अपना अलग ही कपालभाती शुरू किया है. एक यूजर ने लिखा कि अब बाबा रामदेव को बोलना होगा कि इस गिलहरी को फॉलो करें. ये भी पढ़ें

वर्क फ्रॉम होम में फर्श पर बैठ कर काम करना है बेहद फायदेमंद, दिलाए गर्दन और पीठ के दर्द में राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget