Viral Video: वड़ा पाव गर्ल का गजब अंदाज, चनिया चौली में बरसाया कहर
दरअसल, सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चंद्रिका दीक्षित पीले रंग के चनिया चौली में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

वड़ा पाव गर्ल को आजतक आपने अपनी दुकान पर वड़ा पाव बनाते और सर्व करते देखा होगा. बालों पर रिबन और व्यस्त हाथ और ग्राहकों से होती खट्टी मीठी बहस. लेकिन इस बार वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित का एक अलग ही अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें चंद्रिका दीक्षित नवरात्रि में डांडिया खेलने की तैयारी करती दिखाई दे रही है. इस दौरान चंद्रिका दीक्षित ने चनिया चौली पहना हुआ है और वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.
चनिया चौली पहन वड़ा पाव गर्ल ने ढाया कहर
दरअसल, सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चंद्रिका दीक्षित पीले रंग के चनिया चौली में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, वह इस खूबसूरत आउटफिट में अलग अलग पोज देते हुए रील भी बना रही है. उनका यह अंदाज इतना प्यारा है कि लोग उनकी और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वड़ा पाव गर्ल का यह अंदाज उनके खूबसूरत चेहरे पर चार चांद लगा रहा है.
View this post on Instagram
वड़ा पाव गर्ल का अंदाज हो गया वायरल
चंद्रिका दीक्षित यूं तो दिल्ली में वड़ा पाव बेचती हैं लेकिन जब स्टाइल और लुक्स की बात आती है तो उनके आस पास भी कोई नहीं टिकता. अपने इन दोनों लुक्स को वे बेहतरीन तरीके से मेंटेन रखती हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन रील शेयर करती रहती हैं. कभी अपने बच्चे के साथ तो कभी अपने पति के साथ. अब यह वीडियो भी उनका सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसे लेकर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
यूजर्स ने जमकर की तारीफ
वीडियो को chandrika.dixit नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ओह...आप कितनी खूबसूरत हो. एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है ब्यूटीफुल, आपने तो कहर ढा दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आप इस ड्रेस में और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हो, खुश रहो.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद






















