एक्सप्लोरर

यमराज के साथ उठना बैठना है! शख्स ने मगरमच्छों से भरी नदी में चलाई नाव, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

ये नजारा किसी हॉरर फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत की जिंदगी का है. जी हां,  मगरमच्छों से भरी नदी में इंसान अकेला नाव लेकर निकल पड़ा और जानवर ऐसे रास्ता दे रहे हैं, जैसे कोई एंबुलेंस का सायरन सुन लिया हो.

सोचिए, अगर आप एक लकड़ी की पतली-सी नाव में बैठे हो और उस नाव के चारों तरफ पानी नहीं बल्कि पानी की शक्ल में मौत तैर रही हो. पानी की सतह पर सैकड़ों मगरमच्छ लेटे हों, जिनका हर पल का सुकून बस एक हलचल पर टूट सकता हो और आपको उसी मौत से भरी नदी के बीचोंबीच जाना हो तो क्या करोगे? चिल्लाओगे? कांपोगे? या खुद को किस्मत के हवाले कर दोगे? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इंसान की हिम्मत, बेखौफी और शायद थोड़ी बेवकूफी का जीता-जागता नमूना है. इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं, वहीं बहुतों की रूह कांप गई है. ये नजारा किसी हॉरर फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत की जिंदगी का है. जी हां,  मगरमच्छों से भरी नदी में इंसान अकेला नाव लेकर निकल पड़ा और जानवर ऐसे रास्ता दे रहे हैं, जैसे कोई एंबुलेंस का सायरन सुन लिया हो.

मगरमच्छों से भरी नदी में नाव लेकर कूदा शख्स

इस वायरल वीडियो में एक शख्स लकड़ी की छोटी सी नाव लेकर मगरमच्छों से भरी नदी में बेखौफ उतरता नजर आता है. नदी के चारों तरफ, जहां तक कैमरा जाता है, वहां सिर्फ मगरमच्छ हैं. सैकड़ों की तादाद में. कुछ की पूंछ पानी में है, तो कुछ आधे धंसे हुए हैं दलदली कीचड़ में. हर मगरमच्छ अपनी जगह आराम से पड़ा हुआ है, जैसे दोपहर की नींद ले रहा हो. उसी के बीच ये इंसान नाव लेकर ऐसे निकल रहा है जैसे ये उसका रोज का रास्ता हो.

शख्स को रास्ता देते दिखे मगरमच्छ

नदी के कई हिस्सों में हरी घांस की मोटी परतें हैं, जो सतह को थोड़ा छुपा देती हैं. लेकिन जैसे ही नाव उधर बढ़ती है, मगरमच्छ उस दिशा से ऐसे हटते हैं जैसे रास्ता दे रहे हों. कुछ मगरमच्छ पानी में फिसलते हैं, कुछ शांत बैठकर देख रहे होते हैं. लेकिन सबसे खौफनाक बात ये है कि शख्स के चेहरे पर जरा भी डर नहीं, वो शांति से चप्पू चला रहा है, जैसे पार्क में सैर पर निकला हो.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....यही वजह है कि महिलाएं मर्दों से ज्यादा जीती हैं. एक और यूजर ने लिखा...लोगों से ज्यादा सिविलाइज्ड मगरमच्छ हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई तुझे डर नहीं लगता क्या.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget