एक्सप्लोरर

'देश का प्रधानमंत्री कौन है?'...सवाल का जवाब नहीं दे पाया दूल्हा, तो लड़कीवालों ने छोटे भाई से करा दी शादी

एक शादी समारोह में दूल्हे से भारत के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया. लेकिन वो इस सवाल का जवाब ही नहीं दे पाया. जिसके बाद लड़कीवालों ने अपनी बेटी की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी.

शादियों में वैसे तो कई अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिल जाते हैं. हालांकि इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर से जिस तरह का मामला सामने आ रहा है, उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल गाजीपुर जिले के सैदपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान एक दूल्हे से भारत के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया. लेकिन वो इस सवाल का जवाब ही नहीं दे पाया. बस फिर क्या था, लड़कीवालों ने उसे मानसिक रोगी करार दिया और अपनी बेटी की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी. इस घटना की खबर अब पूरे इलाके में फैल गई है.

सैदपुर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाला गांव नसीरपुर में 11 जून को यह घटना हुई थी. दूल्हे का नाम शिव शंकर था, जिसकी शादी रंजना नाम की लड़की से तय हुई थी. शादी से 6 महीने में दूल्हे का तिलक चढ़ा था. तभी से लड़की और लड़का फोन पर एक दूसरे से बात कर रहे थे. 11 जून को दोनों की शादी की डेट फिक्स हुई थी. शिव शंकर तमाम बारातियों और गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर रंजना के घर पर पहुंचा था. दोनों की शादी रीति-रिवाज के साथ संपन्न कर दी गई. 

मजाक-मजाक में सालियों ने पूछा था सवाल

हालांकि अगले दिन सुबह जब खिचड़ी की एक रस्म हो रही थी, तभी सालियां अपने जीजा जी यानी शिव शंकर के साथ ठिठोली और हंसी-मजाक करने लगी. उन्होंने मजाक-मजाक में ही दूल्हे से यह सवाल पूछ लिया कि 'देश का प्रधानमंत्री कौन है?' सकपकाया दूल्हा इस आसान से सवाल का जवाब न दे सका. बस फिर क्या...लड़कीवालों ने उसकी लंका लगाने की ठान ली. लड़की के खेमे के लोग दूल्हे में दिमाग की कमी बताने लगे. 

दूल्हे को बताया 'हाफ माइंड'

दूल्हे के पिता ने बताया कि लड़कीवालों ने उनके बेटे शिव को हाफ माइंड करार दिया और बंदूक की नोक पर अपनी बेटी रंजना की शादी शिव के छोटे भाई से करा दी. जबकि छोटे भाई की अभी शादी की उम्र भी नहीं हुई थी. हालांकि लड़के वालों ने फिर भी यह शादी वाजिब मान ली और बहु को पूरी इज्जत के साथ घर ले गए. लेकिन एक दिन अचानक ही लड़कीवालों ने फिर दस्तक दे दी और अपनी लड़की को ले जाने की जिद कर लगे. फिर लड़के के पिता ने पुलिस को फोन लगाया. अब इस मामले को पुलिस हैंडल कर रही है.  

ये भी पढ़ें: केक काटने जा रहा था 'बर्थडे ब्वॉय', अचानक मुंह पर लग गई आग, रोंगटे खड़े कर देगा ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget