एक्सप्लोरर

केक काटने जा रहा था 'बर्थडे ब्वॉय', अचानक मुंह पर लग गई आग, रोंगटे खड़े कर देगा ये Video

युवक अपने परिवार, आस-पड़ोस के कुछ लोगों और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था. उसके जन्मदिन पर आए लोग जमकर मस्ती कर रहे थे. तभी फायर गन और पार्टी स्प्रे के कारण उसके सिर में आग लग गई.

आजकल हर कोई अपने जन्मदिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करने लगा है. बर्थडे सेलिब्रेशन में केक और कैंडल्स की मौजूदगी के साथ-साथ फायर गन और पार्टी स्प्रे का भी जमकर इस्तेमाल किया जाता है. मगर ये चीजें दिखने में जितनी हानिरहित लगती हैं, उतनी होती नहीं है. इनसे जान जाने तक का खतरा भी पैदा हो सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि इन चीजों से किसी को खतरा कैसे पैदा हो सकता है? दरअसल महाराष्ट्र में एक युवक के साथ उसके जन्मदिन सेलिब्रेशन पर फायर गन और पार्टी स्प्रे के कारण बहुत बुरा घटित हुआ है. 

महाराष्ट्र के वर्धा शहर का एक युवक अपने परिवार, आस-पड़ोस के कुछ लोगों और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था. उसके जन्मदिन पर आए लोग जमकर मस्ती कर रहे थे. 8 केक टेबल पर सजाकर रखे गए थे. लोग डांस कर रहे थे. तभी दोस्तों ने पार्टी में रौनक लाने के लिए बर्थडे ब्वॉय पर स्प्रे करना शुरू कर दिया. एक साथ कई लोग युवक पर स्प्रे करने लगे. इसी दौरान एक शख्स ने बर्थडे ब्वॉय पर फायर गन चलाना शुरू कर दिया. जैसे ही शख्स ने फायर गन चलाया, युवक के सिर में आग लग गई. 

कान और नाक में आई चोट

आग लगने के बाद युवक इधर-उधर भागने लगता है और अपने हाथ से आग बुझाने की कोशिश करने लगता है. आसपास मौजूद लोग भी उसकी मदद करने लगते हैं, जिसके बाद आग बुझ जाती है. आग इतनी अचानक लगी कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया. इस घटना के बाद युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां के सूत्रों ने बताया कि युवक के कान और नाक में मामूली इंजरी हुई है. शख्स का नाम ऋतिक वानखेड़े बताया जा रहा है. वो महाराष्ट्र के वर्धा शहर का रहने वाला है.

पहले भी कई बार देखे गए हैं ऐसे हादसे

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहा, 'इस तरह के हादसे पहले भी कई दफा हो चुके हैं और तमाम वीडियोज़ भी वायरल हुए हैं. लेकिन फिर भी लोग लापरवाही करते हैं.' इस यूजर ने यह भी कहा कि इन स्प्रे पर बैन लगना चाहिए. क्योंकि ये स्प्रे ज्वलनशील होते हैं.

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गेट से बाहर निकलकर झूलने लगी महिला, भुगतना पड़ा बुरा अंजाम- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget