एक्सप्लोरर

रील की जगह रियलिटी! रेलवे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बना रही लड़की की अंकल ने बनाई रेल, यूजर्स ने लिए मजे

Viral Video: लड़की को अंकल ने ऐसा सबक सिखाया कि अब वो शायद ही कभी लोगों के बीच रील बनाने की हिम्मत करेगी. जी हां, मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रील बनाने वाले लोगों से तो पूरा देश परेशान है ही, अब ये रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी परेशान करने लगे हैं. रील पुत्र जब तक आपकी फोन डिस्प्ले पर है तब तक तो ठीक, लेकिन जैसे ही ये सामने आते हैं लोग इनसे किनारा करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रील बनाने वाले छपरियों को देखकर अपना आपा खो बैठते हैं और फिर उनकी ढंग से बनाते हैं रेल. सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में रील बना रही लड़की को अंकल ने ऐसा सबक सिखाया कि अब वो शायद ही कभी लोगों के बीच रील बनाने की हिम्मत करेगी. जी हां, मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी रिलैक्स महसूस करेंगे.

रील बना रही लड़की पर भड़क उठा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी हुई है. ट्रेन के पास दो शख्स खड़े बातें कर रहे हैं. लेकिन तभी ट्रेन से पापा की परी गाने की धुन पर थिरकती हुई बाहर निकलती है और जोर जोर से उछलते हुए अंकल के पास खड़े होकर रील बनाने लगती है. पहले तो दोनों अंकल खड़े होकर चुपचाप ये तमाशा देखते हैं, लेकिन सब्र का बांध है, कभी तो भरेगा ही. बस फिर क्या था, अंकल के सब्र के बांध का गेट टूटा और सारा गुस्सा नाच रही लड़की पर उतर गया. अंकल ने पापा की परी को धक्का देते हुए ट्रेन से दूर कर दिया, जिसके बाद लड़की आग बबूला होकर उल्टा अंकल पर ही चीखने चिल्लाने लगी.

धक्का देकर लगाया दिमाग ठिकाने

जैसे ही अंकल लड़की को धक्का देते हैं वैसे ही लड़की चीखकर अंकल को पागल कहती है. जिसके बाद अंकल कहते हैं कि यह सब तमाशा करने की जगह है क्या. यह रेलवे स्टेशन है. जिसके बाद अंकल कहते हैं कि कहीं और जाकर बनाइए, जिस पर लड़की आग बबूला होकर पुलिस बुलाने की धमकी देने लगती है. जिसके बाद अंकल उसे और अच्छे से लताड़ लगाते हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिस पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अंकल एक दम सही कह रहे हैं, रील बनानी है तो कहीं और जाकर बनाओ. एक और यूजर ने लिखा...ये तो स्क्रिप्टेड लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...रील पुत्रों को सबक सिखाने का वक्त अब आ गया है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों...? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

Embed widget