एक्सप्लोरर

टीचर्स डे स्पेशल: पेड़ों ने जोड़ा स्टूडेंट्स के पहले बैच और टीचर का कनेक्शन, यूजर्स बोले- इमोशनल कर दिया

टीचर्स और स्टूडेंट्स का रिश्ता एकदम अनोखा होता है. भले ही दोनों दूर-दूर रहे, लेकिन दोनों ताउम्र एक-दूसरे को कभी नहीं भूल पाते हैं. टीचर-स्टूडेंट्स के कनेक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जैसे हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई स्पेशल टीचर होता है. वैसे ही टीचर्स के लिए उनके स्टूडेंट्स बेहद खास होते हैं. वहीं, बात स्टूडेंट्स के पहले बैच की हो तो कहना ही क्या. फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लेडी टीचर और उनके स्टूडेंट्स के पहले बैच का कनेक्शन पेड़ों से इस तरह दिखाया गया कि आप भी भावुक हो जाएंगे. यही वजह है कि इंटरनेट यूजर भी इमोशनल हो गए हैं.

शिक्षक दिवस के मौके पर कंपनी ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि देश की जानी-मानी एक फूड कंपनी ने शिक्षक दिवस पर सभी को खास संदेश दिया है. कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो जारी करके बताया कि छात्रों की जिंदगी में टीचर कितना महत्व रखता है. शिक्षक और छात्र का रिश्ता ऐसा होता है, जो कभी एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकता. चाहे छात्र सातवां आसमान भी छू ले, फिर भी वह कभी अपने गुरु को नहीं भूल पाता है. वायरल वीडियो में 60 वर्षीय शिक्षिका का स्कूल से रिटायरमेंट का दिन दिखाया गया है और वह यह सोचकर भावुक है कि अब वह इस स्कूल का हिस्सा नहीं रहेंगी, जहां उन्होंने तमाम बच्चों को पढ़ाया.

शिक्षक अपने बच्चों से जुदा नहीं

वायरल वीडियो में टीचर अपने पहले बैच के उन्हीं स्टूडेंट्स से दोबारा मिलती है, जो 1995 में पासआउट होकर नए मुकाम पर पहुंच चुके थे. विदा लेते वक्त उन्होंने टीचर को पौधे गिफ्ट किए थे, जिन्हें स्कूल कैंपस में ही रोप दिया गया था. वहीं, टीचर ने हर पौधे का नाम पहले बैच के बच्चों के नाम पर ही रखा था. जब 2024 में वह रिटायर होती हैं तो वर्तमान बैच ने उन्हें 1995 बैच के स्टूडेंट्स से दोबारा मिलवा दिया. इस वीडियो से यह संदेश दिया गया कि टीचर्स कभी अपने पढ़ाए गए बच्चों को नहीं भूलते. चाहे अरसा बीत जाए, लेकिन टीचर्स एक बार में अपने पढ़ाए गए बच्चों को पहचान ही लेते हैं.

यूजर्स बोले- इससे प्यारा वीडियो नहीं देखा

वीडियो की यूजर्स ने खूब सराहना की है तो कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आज तक टीचर्स और स्टूडेंट्स का इससे प्यारा वीडियो नहीं देखा. एक और यूजर ने लिखा...शिक्षक दिवस की बधाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...संसार के सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम. तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर इमोशनल कमेंट्स किए हैं. बता दें कि 5 सितंबर हर साल पूरे देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया  जाता है. यह दिन भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस है, जिसे उन्होंने शिक्षकों को समर्पित कर दिया था.

यह भी पढ़ें: डॉली चायवाले ने मांगे पांच लाख रुपये, फाइव स्टार में ठहरने की डिमांड- कुवैत के व्लॉगर का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget