एक्सप्लोरर

हवा में उड़कर शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहे थे पुजारी, फिर जो हुआ वो खुद देख लीजिए

वीडियो की शुरुआत में भीड़ एक मचान जैसी जगह पर खड़ी है. एक पुजारी हैं, जो तार पर लटके हुए हैं. इस दौरान एक व्यक्ति उन्हें त्रिशूल भी पकड़ा देता है और पुजारी जी तारों के सहारे उड़ते हुए आगे बढ़ते हैं.

Trending Video: प्रयागराज में हाल ही में समाप्त हुए महाकुंभ के कई वीडियो में आपने बाबाओं को चमत्कार करते हुए देखा होगा. कोई बाबा सालों से एक पैर पर ही खड़ा होने का दावा करता है तो कोई बाबा कांटों के बीच बैठकर दिखाते हैं. ऐसे वीडियो आपको दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देंगे, लेकिन कुछ वीडियो में बाबाओं के दावों की पोल खुल जाती है, जो बाद में हंसी का पात्र बनते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. 

बात शुरू करने से पहले यह बता दें कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई चमत्कार नहीं दिखा रहा था, बस वो शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इसके चक्कर में उसको लेने के देने पड़ गए. भारी भीड़ के बीच जो फजीहत हुई वो अलग. 

उड़ने की कोशिश कर रहे थे पुजारी जी 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत कुछ लोगों की भीड़ से होती है. यह भीड़ एक मचान जैसी जगह पर खड़ी है. एक पुजारी हैं, जो तार पर लटके हुए हैं और हाथ में माला लिए हुए हैं. इस दौरान एक व्यक्ति उन्हें त्रिशूल भी पकड़ा देता है और पुजारी जी तारों के सहारे उड़ते हुए आगे बढ़ते हैं. यहां तक तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन आगे जो हुआ वो मजेदार है. 

तार टूटा और पुजारी जी धड़ाम

वीडियो आगे बढ़ता है, जिसमें काफी भीड़ दिखाई देती है. पुजारी जी हाथ में माला और त्रिशूल लिए तारों के सहारे उड़ते हुए आगे बढ़ते हैं, लेकिन अगले ही पल तार टूट जाता है और पुजारी भी धड़ाम से गिर पड़ते हैं. हालांकि नीचे गिरने के बाद पुजारी जी का क्या हुआ...इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन इतना जरूर है कि शक्तिमान बने पुजारी जी को अच्छी-खासी चोट जरूर आई होगी. 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @BhanuNand एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया गया है. कैप्शन में लिखा है, गलत हुआ पुजारी जी के साथ. पुजारी जी शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है तो कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं. यूजर्स वायरल हो रहे इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं . एक यूजर ने लिखा, अफसोस बीच में ही गंगाधर बन गए. एक अन्य ने लिखा, बहुत गलत हुआ, उड़ रहे थे पर उड़ न सके. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है कि आरक्षण की वजह से इसकी शक्ति चली  गई. 

यह भी पढ़ें: कम कपड़ों में होली खेलते हुए भोजपुरी गाने पर डांस करने लगी लड़की, दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
शर्मनाक: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में नहीं मिली एम्बुलेंस, खाट पर ले जाते वक्त आदिवासी महिला ने तोड़ा दम, वीडियो वायरल
शर्मनाक: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में नहीं मिली एम्बुलेंस, खाट पर ले जाते वक्त आदिवासी महिला ने तोड़ा दम
जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल
जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget