एक्सप्लोरर

Indigo Passenger Row: हनीमून के लिए गोवा जा रहा था साहिल कटारिया, 12 घंटे फ्लाइट लेट हुई तो को-पायलट को जड़ा पंच

IndiGo Flight Fight: साहिल कटारिया ने को-पायलट पर हमला किया, लेकिन क्या आपको उसके गुस्से की असली वजह पता है? अगर नहीं तो यहां जान लीजिए.

IndiGo Flight Case: इंडिगो की फ्लाइट में को-पायलट को पंच जड़ने वाले साहिल कटारिया का गुस्सा यूं ही नहीं फूटा था. दरअसल, वह तो अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए गोवा जा रहा था और फ्लाइट लगातार डिले होती जा रही थी. जब डिले टाइम 12 घंटे के आसपास पहुंचने वाला था, तब गुस्सा तो हर पैसेंजर था, लेकिन सब्र का पारा साहिल का छलक गया. आइए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पूरे मामले में कब क्या हुआ और साहिल पर अब तक क्या एक्शन लिया गया? साथ ही, आपको गोवा और साहिल के हनीमून अपडेट से भी रूबरू करा रहे हैं.

यह था पूरा मसला

इंडिगो की फ्लाइट में बवाल के मसले की शुरुआत रविवार (14 जनवरी) सुबह 7:40 बजे से हुई. दरअसल, इस वक्त पर ही गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान भरनी थी, लेकिन कोहरे की वजह से दोपहर 3 बजे तक प्लेन टेकऑफ के लिए तैयार नहीं हुआ. उस दौरान को-पायलट अनूप कुमार ने फ्लाइट से संबंधित अनाउंसमेंट की तो साहिल भड़क गया और उसने को-पायलट को पंच जड़ दिया. बता दें कि इस फ्लाइट ने शाम साढ़े छह बजे उड़ान भरी.

गुस्से में क्या बोला था साहिल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साहिल पीले रंग की जैकेट में नजर आया. उसने को-पायलट को घूंसा मारते हुए कहा था, 'चलाना है तो चला, नहीं तो मत चला. खोल दे.' दरअसल, साहिल कहना चाहता था कि अगर प्लेन टेकऑफ करना है तो कर लो, नहीं तो प्लेन का दरवाजा खोल दो और हमें जाने दो. हमला करने के बाद साहिल को पकड़ लिया गया.

 

माफी भी नहीं आई काम

साहिल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह और उसकी पत्नी एयरक्राफ्ट के बाहर जाते नजर आए थे. साहिल ने हाथ जोड़कर को-पायलट से माफी भी मांगी थी, लेकिन उसे पत्नी सहित फ्लाइट से उतार दिया गया.

इंडिगो ने दिया यह बयान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जारी किए बयान में इंडिगो ने कहा, 'साहिल की हरकत बेहद गलत थी. उसे प्रोटोकॉल के हिसाब से सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया. इस मामले की जांच इंडिपेंडेंट इंटरनल कमेटी को जरूरी एक्शन के लिए सौंप दिया गया है. साथ ही, पैसेंजर को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने का अनुरोध भी किया गया है. इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

साहिल पर क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 और 290 के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि, सोमवार दोपहर साहिल को जमानत पर रिहा कर दिया गया. इसके अलावा उसे नो-फ्लाई लिस्ट में भी नहीं डाला गया है. 

लाल चूड़ियां, नकली बाल और लिपस्टिक, GF के लिए लड़की बनकर Exam देने पहुंचा BF, ऐसे पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget