एक्सप्लोरर

Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

नल पर पानी पी रहे बंदर ने महिला की एक बात सुनकर ऐसा क्या किया कि वीडियो वायरल हो गया. उसकी इस हरकत को देखकर लोग हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक नजर आप भी डालें.

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. कभी जानवरों की शरारत लोगों का ध्यान खींचती है, तो कभी उनकी समझदारी देखकर लोग तारीफ करने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर घर के अंदर नल से पानी पीता दिखाई देता है. पानी पीने के बाद जब महिला उससे टोंटी बंद करने के लिए कहती है, तो बंदर उसकी बात मानता हुआ नजर आता है. वीडियो का यही पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है और यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

नल से पानी पीने पहुंचा बंदर

वीडियो में एक बंदर घर के अंदर लगे नल के पास पहुंचता है. वह नल के ऊपर चढ़कर पानी पीने लगता है. इस दौरान उसका पूरा ध्यान पानी पीने पर रहता है. आमतौर पर बंदरों को शरारत करते या इधर-उधर उछलते-कूदते देखा जाता है, लेकिन इस वीडियो में उसका अंदाज थोड़ा अलग दिखाई देता है. वह आराम से नल के पास बैठकर पानी पीता नजर आता है. इसी बीच वहां मौजूद महिला उससे बात करती है.

यह भी पढ़ें : Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो 

महिला की बात सुनकर बंद कर दी टोंटी

वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब महिला बंदर से पानी पीने के बाद टोंटी बंद करने के लिए कहती है और वह बंदर उसकी बात सुनकर नल के पास ही हरकत करता नजर आता है और टोंटी बंद कर देता है. इस छोटे से पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग बंदर की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ महिला और बंदर के बीच के इस पल को मजेदार बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जानवर भी अपने आसपास होने वाली गतिविधियों को समझते हैं और कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर इंसान भी हैरान रह जाता है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि बंदर ने पानी पीने के बाद टोंटी बंद करके अच्छी बात की. कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: कमर है या बुलेट का इंजन? भोजपुरी गाने पर भाभी के ठुमके दिल दहला देंगे 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

 BMC AI Cameras: BMC के AI कैमरे देख दहशत में कूड़ा फेंकने वाले, यूजर्स कर रहे तारीफ
BMC के AI कैमरे देख दहशत में कूड़ा फेंकने वाले, यूजर्स कर रहे तारीफ
Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget