एक्सप्लोरर

हर जगह ज्ञान देना जरूरी तो नहीं! चलते काम में होशियारी झाड़ रहे चाचा को ट्रैक्टर ने उठाकर पटका- वीडियो वायरल

वीडियो किसी गांव का है जहां बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है. एक ट्रैक्टर वहीं बीच सड़क में फंसा हुआ है और उसका ड्राइवर लगातार एक्सलरेटर मारकर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है.

गांव की सड़कों पर कीचड़ और ट्रैक्टर की जुगलबंदी कोई नई बात नहीं, लेकिन जब इसमें देसी ड्रामा, तमाशबीनों की भीड़ और एक ‘ज्ञान चाचा’ शामिल हो जाएं तो नजारा किसी कॉमेडी शो से कम नहीं लगता. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो सबको हंसी से लोटपोट कर रहा है. वीडियो में एक ट्रैक्टर कीचड़ में फंसा हुआ है, ड्राइवर कोशिश में लगा है कि कैसे भी निकाल ले और गांव वाले आसपास खड़े होकर "फुल एंटरटेनमेंट मोड" में हैं. लेकिन मजा तब दोगुना हो गया जब ज्ञान देने की आदत से मजबूर एक चाचा खुद ऐसे फंसे कि अगली बार शायद ट्रैक्टर को दूर से सलाम ठोकें.

फंसे ट्रैक्टर को लेकर ज्ञान झाड़ रहे थे चाचा

वीडियो किसी गांव का है जहां बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है. एक ट्रैक्टर वहीं बीच सड़क में फंसा हुआ है और उसका ड्राइवर लगातार एक्सलरेटर मारकर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. ट्रैक्टर बुरी तरह कीचड़ में धंसा है, आगे-पीछे कर रहा है लेकिन निकल नहीं रहा. गांव के कुछ लोग दूर खड़े तमाशा देख रहे हैं, कुछ "टिप्पणी विशेषज्ञ" बने हैं और कुछ को काटता है वही पुराना सुलेमानी कीड़ा यानी फालतू में हाथ लगाने और सलाह देने की तड़प.

ट्रैक्टर ने मारी कवर ड्राइव और बुझ गया सुलेमानी कीड़ा

जैसे ही ट्रैक्टर झटके से बाहर निकलता है, उसका अगला हिस्सा तेजी से घूमता है और वहीं खड़े लोगों की ओर आ जाता है. लोगों में अफरातफरी मचती है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है. एक चाचा जो ट्रैक्टर ड्राइवर को नसीहतें बांट रहे थे, सीधा उसकी चपेट में आ जाते हैं और धड़ाम से जाकर कीचड़ में गिरते हैं. पूरा बदन कीचड़ में सन जाता है और वहां खड़े लोगों की हंसी नहीं रुकती. कुछ लोग उन्हें बचाने दौड़ते हैं और बड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ से निकालते हैं.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बिना मतलब का ज्ञान किसी को नहीं देना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...क्या कवर ड्राइव मारा है ड्राइवर ने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...चाचा अब कभी ट्रैक्टर वालों से बात नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget