एक्सप्लोरर

'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. वह पटना के बापू सभागर में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे, उसी दौरान सभा में हंगामे की स्थिति हो गई.

पटना में पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विवादित बयान दिया है. उन्होंने बापू सभागार में कहा कि बंगाल बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है. यह वोट चोरी वाली सरकार है. 

इस पर हंगामे की स्थिति बन गई. इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा मोदी कभी नहीं जाएगा. इस पर मंच से खरगे ने गरजते हुए अंदाज में जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई चरम पर है. प्याज महंगे हो रहे हैं. गरीब आदमी दाल रोटी खाता है. दाल नहीं तो प्याज रोटी खाता है. आज प्याज महंगा हो गया, यह मोदी लोगों का गला काट रहा है. पार्लियामेंट चलता है, तो मोदी और शाह डर के पार्लियामेंट के अंदर नहीं आते हैं. राहुल गांधी बाहर गए हैं. अपने काम से गए हैं. जब वापस आएंगे तो इन लोगों की अच्छे से मरम्मत होगी. सिर्फ राहुल राहुल यह लोग करते हैं. इन लोगों के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं.

खड़गे ने कहा देश में जितने ज्योतिर्लिंग है, उसमें से एक लिंग में हूं. श्री कृष्ण सिंह जी को उनके 139वीं जयंती पर नमन करता हूं. बाबू लोकतंत्र को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे. कमजोर वर्गों को उन्होंने हमेशा आगे किया. जमींदारी प्रथा को श्री कृष्ण सिंह ने खत्म किया. लैंड रिफॉर्म के लिए बड़ा काम श्री कृष्ण सिंह ने किया है. श्री बाबू भूमिहार जाति से थे, उनके जाति के लोग ही जमींदार थे. उसके बावजूद भी उन्होंने जमींदारी प्रथा को हटाया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मूलभूत सुविधाओं और बिहार के शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था पर खूब काम किया. फैक्ट्री और इंडस्ट्री श्री बाबू के कार्यकाल में हीं बिहार में लगे. जब आरएसएस और दूसरी शक्तियां दंगा फैलाने में लगी थी, तो बाबू ने उसका मजबूती से सामना किया. बाबू ने  छुआछूत के खिलाफ मुहिम चलाया. बाबा बैधनाथ धाम में दलितों के एंट्री पर पाबंदी थी, उनको एंट्री बाबू ने दिलाया. खड़गे ने कहा कि छुआछूत के मानसिकता वाले लोग आज भी आरएसएस और बीजेपी में भरे हुए हैं. जब तक देश में rss खत्म नहीं होती शांति नहीं आ सकती है. 

नीतीश कुमार पर बोले- जब आइडियोलॉजी...

इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि जो समाजवादी सोच के थे, वो बीजेपी आरएसएस के गोद में बैठ गए. जब आपका आइडियोलॉजी कमजोर होती है, तब ऐसी चीज होती हैं. हमने तो कुर्बानियां दी. गांधी जी को मार दिया गया. इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. राजीव गांधी को मार दिया गया. हम मरने वाले लोग हैं. आज राहुल गांधी लड़ रहा है.

हल्द्वानी की घटना पर क्या बोले खरगे? 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त 2026 हवन कार्यक्रम के बाद मंच को शुद्धिकरण किया गया. आजादी के कितने वर्ष बाद अगर छुआ छूत है तो देश कहां खड़ा है. हमें छुआछूत और शुद्धिकरण करने वाले को देश से भागना है. मौजूदा सरकार आज के डेट में अछूतों को इंसान नहीं समझती. 8 अगस्त 2026 को शुद्धिकरण वाले मामले के बाद आज तक पीएम मोदी की जुबान नहीं खुली. हम बिहार वासियों से अनुरोध करने आए हैं कि अछूत वाली मानसिकता को जड़ से खत्म करो. जिस तरह बाबू ने बैद्यनाथ धाम मंदिर में लोगों को लेकर घुसे वैसे हम सब लोग को घोषणा है. बाबू- महात्मा गांधी की पहली मुलाकात बनारस में हुई. बाबू ने 8 साल आजादी की लड़ाई के लिए जेल में काटे.. क्या बीजेपी आरएसएस वाले ने जेल काटा है, आजादी की लड़ाई में? 

जहां राम का जन्म हुआ, वहां चंदा-गहने चोरी किए: खरगे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जो अच्छा किया, उस पर बीजेपी क्रेडिट लेती है. बीजेपी के शासन में कुछ गलत हुआ तो कांग्रेस पर थोपती होती है. जहां राम का जन्म हुआ वहां इन लोगों ने चंदा और गहने चोरी किया. यह बिहार की धरती गुरु नानक,बुद्ध की धरती है. आज बिहार उस विचार पर क्यों नहीं चल रहा. कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण को पास कराया, लेकिन बीजेपी ने खासतौर पर प्रधानमंत्री ने डीलिमिटेशन लाएंगे नया कानून लाएंगे, कहकर सिर्फ लोगों को भड़काने के लिए इच्छा रखी है.

उन्होंंने अपने भाषण में आगे कहा कि आज आजादी की दूसरी लड़ाई है, इसलिए घर बैठने से काम नहीं चलेगा. आपको रास्ते पर आना होगा लड़ना होगा झगड़ना होगा. अपने हक की रक्षा करनी होगी संविधान का रक्षा करना होगा.. पिछले कुछ दिनों में जो घटा है उससे प्रतीत होता है कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग में गहरी सांठ गांठ हुई है. इस सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए कानून लाया जिससे उसको बचाया जाए. इन बेईमान लोगों को निकालना है. यह डेमोक्रेसी नहीं डिक्टेटरशिप चला रहे हैं.

 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget