एक्सप्लोरर

अहमदाबादः टिकटॉक स्टार गिरफ्तार, लॉकडाउन का उल्लंघन कर ब्रिज पर बनाया था वीडियो

टिकटॉक के वीडियो को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं और ऐप को सिर्फ नकारात्मक चर्चा मिल रही है. अहमदाबाद में टिकटॉक स्टार के मामले ने एक बार फिर इस ऐप के खिलाफ आवाज को मजबूत कर दिया है.

वीडियो शेयरिंग टिकटॉक पिछले कुछ वक्त से लगातार नकारात्मक खबरों के कारण चर्चा में है. कई ऐसे यूजर्स हैं जो अपने वीडियोज के कारण इस एप्लिकेशन के स्टार बन चुके हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार हैं, जो हाल के दिनों में अपने वीडियो के कारण न सिर्फ विवादों में आए बल्कि कानूनी पचड़ों में भी फंसे. ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद से आया है जहां एक टिकटॉक यूजर को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया.

अहमदाबाद के इसनपुर में कुंडलियावास की रहने वाली सोनू नायक ने हाल ही में इसनपुर पुल में रात को 9 बजे एक वीडियो बनाया और फिर उसे टिकटॉक पर पोस्ट किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने सोनू नायक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसनपुर थाने के इंस्पेक्टर जेएम सोलंकी ने कहा, "इस लड़की ने इसनपुर ब्रिज पर रात 9 बजे एक वीडियो बनाया. इस वीडियो में ये कह रही थी कि ये हमारा इसनपुर ब्रिज है. मोदी जी लॉकडाउन खोलो और फिर लॉकडाउन खत्म होने के बाद सड़क पर सोकर दिखाओ."

जमानत पर किया गया रिहा

पुलिस ने रिवर्स ट्रेसिंग के जरिए लड़की का पता लगाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसे जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि अपराध की सजा 7 साल से कम है.

ये कोई पहला मामला नहीं है जब टिकटॉक यूजर अपने किसी वीडियो के कारण फंसा है. दो दिन पहले ही यूजर फैजल सिद्दीकी के महिलाओं के खिलाफ एसिड अटैक को बढ़ावा देने के आरोप में वीडियो को हटा लिया गया था और साथ ही उसका अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया.

इतना ही नहीं काफी वक्त से टिकटॉक को भारत में बैन करने की मांग की जा रही है. हालिया घटनाओं के बाद से टिकटॉक के खिलाफ जमकर ऑनलाइन मुहिम चली और यहां तक कि गूगल प्ले स्टोर पर ऐप की रेटिंग भी 4.7 से घटकर 1.3 पर आ गई थी.

ये भी पढ़ें

Lockdown में कैसे भुखमरी के कगार पर पुलिस के गुमनाम नुमाइंदे | ABP Uncut

यूट्यूब vs टिकटॉक में किसका पलड़ा है भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Surgery Viral Video: 220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'? वीडियो वायरल
220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'? वीडियो वायरल
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget