एक्सप्लोरर

बाघ को पालतू जानवर समझ रहा था शख्स, सहलाने लगा गला...गुस्साए टाइगर ने सिखा दिया 'खौफनाक' सबक, देखें VIDEO

Viral Video: बाघ शख्स को नजरअंदाज कर रहा था. लेकिन इस शख्स को तो जैसे अपनी जिंदगी प्यारी ही नहीं थी. ये बार-बार बाघ को आवाजें देकर अपने पास आने के लिए बोल रहा था, बस तभी...

Tiger Attack Viral Video: बाघ हो या शेर, जंगल के किसी भी खूंखार जानवर को हल्के में लेने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इन जानवरों पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता. यह कभी-भी किसी पर भी हमला बोल सकते हैं. हालांकि कुछ लोगों को यह बात बिल्कुल समझ नहीं आती है. वे शेर और टाइगर जैसे खतरनाक जानवर को भी पालतू समझने की गलती कर बैठते हैं और फिर इसकी वजह से इन्हें खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ जाता है. 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स बेवजह बाघ से पंगा लेता दिखाई दे रहा है. यह तो सभी जानते हैं कि बाघ कितना खूंखार शिकारी है. वह अपने शिकार को भी अपने चंगुल से बचकर भागने का मौका नहीं देता, तो उसके मुंह में हाथ डालने वाले व्यक्ति को कैसे जाने दे सकता है? जरा इस वीडियो को देखिए. बाघ अपने कैदखाने में बंद है और टहल रहा है. लेकिन पता नहीं इस शख्स को क्या सूझी कि इसने बाघ को अपने पास बुलाना शुरू कर दिया.

बाघ ने सिखाया खौफनाक सबक

बाघ शख्स को नजरअंदाज कर रहा था. लेकिन इस शख्स को तो जैसे अपनी जिंदगी प्यारी ही नहीं थी. ये बार-बार बाघ को आवाजें देकर अपने पास आने के लिए बोल रहा था. बार-बार बुलाने पर बाघ भी उसके पास आ गया और फिर जो हुआ उसे देखकर तो आपकी भी रुह कांप जाएगी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ ने शख्स को कितने खौफनाक तरीके से सबक सिखाया है.

बाघ का गला सहलाने लगा शख्स

शख्स ने सबसे बड़ी गलती तो बाघ का गला सहलाने की कर दी. जैसे ही उसने बाघ का गला सहलाया, बस तभी खूंखार जानवर अपने असली रूप में आ गया और उसने एक ही झटके में शख्स के हाथ को अपने मुंह में दबोच लिया. बाघ ने उसके हाथ का इतना बुरा हश्र कर दिया कि शख्स वीडियो में चिल्लाता ही रहा. शख्स ने उसके मुंह से अपना हाथ छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह छुड़ा नहीं पाया. अब यह तो नहीं पता कि शख्स का आगे क्या हाल हुआ, लेकिन इतना जरूर है कि अब जंगल के खूंखार जानवरों को पालतू समझने की गलती ये शख्स कभी नहीं करेगा. 

ये भी पढ़ें: जर्जर इमारत में दिखी भयानक 'चुड़ैल', पलक झपकते ही हो गई गायब, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget