एक्सप्लोरर

ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में CJP प्रोटेस्ट के दौरान भागता दिखा एक छोटे कद का शख्स. RAF के जवानों ने मुस्कुराते हुए पकड़ा, लेकिन बाद में उसे जाने दिया. जानें इस मजेदार वीडियो के बारे में.

सोशल मीडिया पर CJP प्रोटेस्ट के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. इनमें से कुछ तो अपने मजेदार अंदाज के लिए वायरल भी हो रहे हैं. CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. आपने CJP प्रोटेस्ट में बड़े-बड़े लोगों को देखा होगा. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे CJP प्रोटेस्ट का सबसे छोटा प्रोटेस्टर कहा जा रहा है.

वीडियो में एक छोटे कद का शख्स प्रदर्शन के दौरान भागता नजर आ रहा है. उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी आगे बढ़ते हैं और फिर कुछ ऐसा होता है, जिसने इस पूर घटना को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है. खास बात यह है कि इस बार शख्स को पकड़ने वाले RAF के जवानों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आती है.

CJP प्रोटेस्ट के दौरान फिर भागता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, यह शख्स CJP प्रोटेस्ट के दौरान एक बार फिर भागता हुआ दिखाई दिया. वीडियो में शख्स भूरे रंग की टी-शर्ट, ग्रे जींस पहने नजर आता है. उसके हाथ में एक काला मास्क भी है और वह तेजी से दौड़ता हुआ दिखाई देता है. वहीं उसके आसपास के दूसरे लोग भी भागते हुए नजर आते हैं. हालांकि वीडियो में यूजर्स को शख्स का छोटे-छोटे पैरों से भागना बेहद मजाकिया लग रहा है.

RAF के जवानों ने आखिरकार पकड़ ही लिया

वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शख्स को रोकने का यह पूरा घटनाक्रम गंभीर माहौल के बजाय हंसी-मजाक के अंदाज में नजर आया. पोस्ट में यह भी बताया गया है कि जवानों ने उसे मुस्कुराते हुए कुछ देर रोका और फिर जाने दिया. आमतौर पर किसी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की खबरें सामने आती हैं लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया पल बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग

 सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया वीडियो

पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने इसे दिन का सबसे क्यूट वीडियो बताते हुए फनी इमोजी भी लगाया. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि वायरल वीडियो पर अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं पांच हजार से ज्यादा लाइक्स वीडियो पर लोगों ने दिए है. वीडियो को सात सौ से ज्यादा लोगों ने री-शेयर भी किया है.

कमेंट्स कर रहे लोग

वीडियो के मजेदार होने की वजह से लोग उस पर कई फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि भाई ने शुरु के 25 सेकंड भागने में अपनी पूरी जान लगा दी. कई यूजर्स तो शख्स की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में कहा कि भाई तुम्हारी हिम्मत को सलाम है. कुछ यूजर्स ने शख्स के कद की वजह से चिंता भी जताई है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ऐसे प्रोटेस्ट में जाना शख्स के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि कद की वजह से उसके साथ हादसा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget