एक्सप्लोरर

5 साल पहले चोरी हुए कुत्ते को इस हालत में देखकर फूट-फूटकर रोने लगी महिला, वीडियो देखकर आंखें हो जाएंगी नम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मालिक और कुत्ते के अनूठे प्यार का वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा.आपकी आंखें नम हो जाएंगी. दरअसल यह वीडियो एक ऐसी महिला का है जिसका कुत्ता पांच साल पहले चोरी हो जाता है.

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो आए दिन वायरल होती रहती हैं। इन वीडियोज में कुछ वीडियो जहां मौज-मस्ती वाले होते हैं तो वहीं अन्य वीडियो मालिक और उसके पालतू जानवर के बीच के गहरे संबंध को दिखाते हैं, जिन्हें देखने के बाद अक्सर लोग भावुक हो जाते हैं. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि आज के समय में जितना प्यार जानवर और उसके मालिक के बीच देखने को मिलता है, इंसानों में इसका आधा भी देखने को नहीं मिलता. मालिक और कुत्ते के बीच का एक ऐसा ही वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा, आपकी आंखें नम हो जाएंगी. दरअसल यह वीडियो एक ऐसी महिला का है जिसका कुत्ता पांच साल पहले चोरी हो जाता है. पांच साल बाद अचानक वह कुत्ता उस महिला को एक पिंजरे में कैद दिखाई देता है, जिसे देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगती है और उसे गले से लगा लेती है. इस वीडियो को द गुड न्यूज मूवमेंट नामक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि- महिला पांच साल बाद अपने चोरी हुए कुत्ते से मिलती है. चोरी हो जाने के बाद उसने इस कुत्ते को दोबारा नहीं देखा था.

पांच साल बाद एक पिंजरे में बंद मिला कुत्ता

वीडियो में एक पिंजरे में कई सारे कुत्ते घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी कुछ ही पलों में दो इंसान वहां आते हैं और पिंजरे में घुस जाते हैं. उन्हें देखते ही एक कुत्ता उनकी और दौड़ता हुआ आता है. इसके बाद दोनों व्यक्तियों में से एक महिला उस कुत्ते नाम पुकराते हुए उसे अपने गले से लगा लेती है और जोर-2 से रोने लगती है. इतने सालों बाद अपने कुत्ते को सही सलामत देखकर वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती और जोर-जोर से रोने लगती है. कुत्ता भी अपने मालिक को देखकर अपनी खुशी का इजहार करता है और मालिक की गोद में कूदने लगता है.

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले शेयर किया गया यह वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है. लोग मालिक और उसके कुत्ते के बीच इस लगाव को देखकर भावुक हो रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 7.4 लाख बार देखा जा चुका है. इसके अलावा वीडियो को 200 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- शानदार. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह कुत्ते की कौनसी नस्ल है.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन में पहली बार कैमरे में कैद हुई सफेद पूंछ वाले गिद्ध के अंडे सेने की घटना, वीडियो वायरल

मकान मालिक के घर से जाते ही आजाद हुए कुत्ते, जमकर मचाया उत्पात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

Embed widget