एक्सप्लोरर

कलेक्टर से बोला शख्स- साहब मेरी शादी नहीं हो रही, शादी करा दीजिए.. फिर जवाब सुनकर हो गया भावुक

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है, जहां कलेक्टर साहब जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. वहीं पर यह शख्स शादी की फरियाद लेकर पहुंचा.

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है जहां एक शख्स की फरियाद सुनकर कलेक्टर साहब हैरानी में पड़ गए. दरअसल हुआ ये कि कलेक्टर साहब ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाया था. जनता दरबार में कई लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. किसी को बिजली की समस्या थी, किसी को सड़क की, किसी को पानी की तो कोई आपसी विवाद की समस्या लेकर कलेक्टर साहब के दरबार में पेश हुआ. फरियादियों में एक शख्स ऐसा भी था जिसकी फरियाद सुनकर कलेक्टर साहब खिलखिलाकर हंस दिए. युवक ने कलेक्टर साहब से कहा कि साहब मेरी शादी नहीं हो रही है, कृपया मेरी शादी करा दीजिए.

कलेक्टर साहब का जवाब सुनकर भावुक हुआ शख्स
इस शख्स की परेशानी सुनकर कलेक्टर साहब जोर-जोर से हंसने लगे. शख्स बोला साहब लंबे समय से शादी की राह देख रहा हूं लेकिन शादी नहीं हो रही है. इस पर मुस्कुराते हुए कलेक्टर साहब ने कहा कि तुम्हारी शादी तो करवा देंगे पर लड़की कहां है. यह सुनकर शख्स भावुक हो गया. उसने कहा कि साहब आप ही कोई लड़की ढूंढकर मेरी शादी करा दीजिए. कलेक्टर साहब को उस पर दया आ गई और उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी को आवेदन देते हुए कहा कि सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत इनकी शादी करवाने की व्यवस्था करा दीजिए.

छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनने के आदेश
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कलेक्टर को सप्ताह में एक दिन जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिए गये हैं. इसी के तहत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे दुर्ग जिले में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस दौरान कहा कि लोगों की उम्मीदें जनता दरबार से काफी बढ़ गई हैं. सबकी समस्याओं को इसमें हल करने का प्रयास किया जाता है.

यह भी पढ़ें;

Watch: फोन की बैटरी में छिपे हैं एक से बढ़कर एक राज, इन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Trending News: इस फेमस यूट्यूबर ने 42 सेकेंड में की 1.75 करोड़ की कमाई, अपनाया ये नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget