एक्सप्लोरर

अब पायलट बनेंगे तेज बाबू! लालू प्रसाद यादव के बेटे ने क्लियर किया इंटरव्यू तो यूजर्स ने यूं ले ली मौज

बिहार के उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय में आयोजित कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग (CPL) के इंटरव्यू में तेजप्रताप ने शानदार प्रदर्शन किया और मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है.

राजनीति की पिच पर लंबा खेल चुके और हमेशा अपने बयानों, पहनावे और अलग सोच को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब जिंदगी की एक नई उड़ान भरने जा रहे हैं. कभी “कृष्णभक्त” तो कभी “पर्यावरण योद्धा” के रूप में जाने गए तेजप्रताप अब आसमान का रुख करने को तैयार हैं. दरअसल, उन्होंने कमर्शियल पायलट बनने की दिशा में पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है. बिहार के उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय में आयोजित कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग (CPL) के इंटरव्यू में तेजप्रताप ने शानदार प्रदर्शन किया और मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है. अब वे उन 18 लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्हें इस ट्रेनिंग के लिए फाइनल रूप से चयनित किया गया है.

पायलट बनने जा रहे हैं तेज प्रताप

लेकिन तेज प्रताप को अब पायलट बनने के साथ साथ सोशल मीडिया यूजर्स की ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. हालांकि अलग अलग लोग अपनी राय को लेकर बंटे हुए हैं. कुछ तेज प्रताप के समर्थन में हैं तो कुछ लोग उन्हें लेकर हल्के पन में चुटकी ले रहे हैं. तेजप्रताप का उड़ान से पुराना रिश्ता है. उन्होंने पहले भी फ्लाइंग से जुड़ी पढ़ाई की है.

साल 2011 में उन्होंने फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर (FRTOL) का लाइसेंस लिया था, जिसे DGCA ने मार्च 2025 में दोबारा रिन्यू किया है. इसके अलावा उन्होंने प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL) के लिए भी आवेदन किया था. अब कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग के लिए उन्हें जो मौका मिला है, वह उनके उड़ान के सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ तो यूजर्स की गैंग एक्टिव हो गई और लोग तरह तरह से तेज प्रताप की टांग खिंचाई करने लगे. एक यूजर ने लिखा...सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है. एक और यूजर ने लिखा...अब फ्लाइट और उससे जुड़े लोगों का बेड़ा गर्क कराओगे भैया जी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई तेज बाबू के रहते विमान क्रैश की संभावना और भी बढ़ गई है, कृपया संभल कर रहें.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम धमाका, तबाही का मंजर देख कांप जाएगी रूह
सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम धमाका, तबाही का मंजर देख कांप जाएगी रूह
Video: 420 बार रिजेक्शन, फिर मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, जुनून से भर देगी ये खबर- वीडियो वायरल
420 बार रिजेक्शन, फिर मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, जुनून से भर देगी ये खबर- वीडियो वायरल
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
ITI Boys Dance Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ आईटीआई के लड़कों का डांस, स्टेप देखकर मजे ले रहे यूजर्स
इंटरनेट पर वायरल हुआ आईटीआई के लड़कों का डांस, स्टेप देखकर मजे ले रहे यूजर्स

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget