एक्सप्लोरर

स्विगी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंघम अगेन के साथ मिल कर किया ये कारनामा

स्विगी ने हाल ही में बल्क में ऑर्डर लेने के लिए स्विगी एक्सएल फ्लीट लॉन्च की है, जिसकी मदद से कोई भी कहीं से भी बल्क में फूड ऑर्डर कर सकता है.

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने एक साथ इतने हजार वड़ा पाव की डिलीवरी की है कि आप सोच भी नहीं सकते. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये कारनामा फिल्म सिंघम अगेन की टीम के साथ मिल कर किया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला

टाइम्स इंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने फिल्म सिंघम अगेन की टीम के साथ मिलकर एक बार में एक साथ 11000 वड़ा पाव ऑर्डर की डिलीवरी की है. स्विगी ने ऐसा कर के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

क्या हुआ इतने वड़ा पाव का

आपको बता दें, स्विगी और फिल्म सिंघम अगेन की टीम ने इतने सारे वड़ा पाव रॉबिन हुड आर्मी को दिए जो एक एनजीओ है और भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ती है. रॉबिन हुड आर्मी ने ये सभी वड़ा पाव मुंबई के उन लोगों तक पहुंचाए जिन्हें इनकी जरूरत थी. दरअसल, स्विगी ने हाल ही में बल्क में ऑर्डर लेने के लिए स्विगी एक्सएल फ्लीट लॉन्च की है, जिसकी मदद से कोई भी कहीं से भी बल्क में फूड ऑर्डर कर सकता है. स्विगी की तरह जोमैटो के पास भी इस तरह की सर्विस है. अगर आप जोमैटो से बल्क में खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो आप वहां से भी कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

स्विगी और फिल्म सिंघम अगेन की टीम ने जो किया अब उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. इसके अलावा लोग रॉबिन हुड आर्मी के सदस्यों को भी सराह रहे हैं, जिन्होंने भूख के खिलाफ पूरे देश में अभियान छेड़ रखा है. आपको बता दें, अगर आपके इलाके में कोई परिवार या व्यक्ति भूखा है तो आप रॉबिन हुड आर्मी की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर जाकर इसकी जानकारी दे सकते हैं. ये एनजीओ ऐसे लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है.

ये भी पढ़ें: आचार संहिता में कैसे चलती है सरकार, जानें किन चीजों पर होती है पाबंदी और किसके इशारों पर काम करती है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget