एक्सप्लोरर

दिल्ली की गलियों में समोसे से गायब हुआ आलू! बिक रहे 'भिंडी वाले समोसे'

Viral Video: एक फूड ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दिल्ली के चांदनी चौक पर पर स्ट्रीट फूड वेंडर को भिंडी वाले समोसे बेचते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग है.

Bhindi Samosa Viral Video: स्वाद के दीवानों की इच्छा को पूरी करने के लिए कई सालों से खानों को लेकर एक्सपेरिमेंट होते रहे हैं. जिसका नतीजा यह रहा कि हमें दुनिया के हर देश में अलग-अलग तरह के पकवान देखने को मिले जो कई बार लोगों के रहन-सहन और कल्चर को भी दर्शाते हुए नजर आए. फिलहाल वर्तमान समय में इस तरह के एक्सपेरिमेंट की भरमार इतनी तेजी से बढ़ गई है कि आए दिन हमें अलग ही डिश बाजार में बिकती नजर आती है.

फिलहाल समोसे का नाम लेते ही हजारों लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, वहीं कल्पना में समोसे के अंदर मुलायम और मसालेदार आलू की फिलिंग आती है. हालांकि अब ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है. खाने को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहे लोगों ने समोसे से उसकी आत्मा ही निकाल दी है. जी हां, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक स्ट्रीट फूड सेलर को ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए समोसे के अंदर आलू के बजाए भिंडी का इस्तेमाल करते देखा गया है. जिसे देख यूजर्स का दिमाग चकरा गया है.

समोसे में आलू की जगह भिंडी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे फेसबुक पर फूड लवर्स नाम के पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक फूड ब्लॉगर नई डिश को आजमाने के लिए दिल्ली के चांदनी चौक पहुंचता है. जहां उसे ठेले पर एक वेंडर को भिंडी समोसा बेचते देख काफी हैरानी होती है. वीडियो में स्ट्रीट फूड वेंडर समोसे को फोड़ कर उसके अंदर की फिलिंग दिखाता है. जिसमें आलू के जगह भिंडी नजर आती है. जिसे देख यूजर्स दंग नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 8 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद किया है. हालांकि इससे पहले भी कुछ लोगों को समोसे के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए उसमें चॉकलेट और गुलाब जामुन डालते देखा गया था. जिसे यूजर्स ने काफी वियर्ड फूड बताया था.

यूजर्स का मिला-जुला रिएक्शन

वीडियो में दुकान से भिंडी समोसा खरीद कर खा रहे लोगों ने इसे काफी स्वादिष्ट बताया है. भिंडी समोसे को सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. जहां कुछ लोग इसे खाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा 'भाई समोसे से मन हटा दिया ऐसे लोगों ने'. एक अन्य ने लिखा 'इसके लिए गुरुपुराण में अलग से सजा है'.

यह भी पढ़ेंः सिंगर स्नेहदीप ने 7 भाषाओं में गाया 'केसरिया' सॉन्ग, आनंद महिंद्रा ने की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget