एक्सप्लोरर

Trending: कैसे Delivery boy बन गया एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पढ़िए एक सच्ची कहानी 

Delivery Boy Story: कॉलेज के अंतिम साल में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करते हुए कोडिंग सीखने के बाद, विशाखापत्तनम के शेख अब्दुल सथर ने एक IT फर्म में नौकरी हासिल कर ली है.

Trending News: ऐसा कहा जाता है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. लगन अगर सच्ची हो तो नामुमकिन काम भी मुमकिन बन जाता है. हर किसी में कुछ कर गुजरने का जज्बा देखने को नहीं मिलता है. हर कोई मेहनत करना नहीं जानता है. बस सब किस्मत को दोष देते हैं लेकिन हालात बदलने के लिए कड़ी मेहनत कोई नहीं करना चाहता है. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के एक शख्स ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

डिलीवरी बॉय का काम करने वाले शेख अब्दुल सथर को एक बड़ी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी मिल गई है. ये सब उसकी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन का ही नतीजा है. हर किसी को अपने जीवन में ऐसी प्रेरक सच्ची कहानियां पढ़ते रहना चाहिए जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती रहे और मनोबल ऊंचा रहे. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपको बताते हैं पूरी कहानी.

सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी कहानी
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले शेख अब्दुल सथर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन चुके सथर ने अपनी कहानी अपने लिंक्डइन प्रोफाइल (Linkdin profile) पर शेयर की है जिसमें उसने लिख है कि “मैं एक डिलीवरी बॉय हूं जिसका सपना है. मैं जल्द से जल्द आर्थिक रूप से योगदान देना चाहता था.  क्योंकि मेरे पिता एक संविदा कर्मचारी हैं. इसलिए हमारे पास बस इतना ही पैसा था कि हम जी सकें. मैं शुरू में बहुत शर्मीला था, लेकिन एक डिलीवरी बॉय होने के नाते मैंने बहुत कुछ सीखा."


Trending: कैसे Delivery boy बन गया एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पढ़िए एक सच्ची कहानी 

कोडिंग सीखने का किया फैसला
सथर ने पोस्ट में आगे लिखा है कि “एक दिन, मुझे कोडिंग सीखने की एक आकस्मिक सलाह मिली. मेरे दोस्त ने मुझे एक कोर्स के बारे में बताया और जोर देकर कहा कि मैं इसे ज्वाइन कर लूं. मैंने उनके सुझाव को गंभीरता से लिया और अपनी सुबह कोड सीखने में बिताई. शाम 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मैंने डिलीवरी का काम किया. मैंने उनसे जो पैसा कमाया, उससे मैंने पॉकेट मनी के रूप में और अपने परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल किया. जल्द ही मैं अपने दम पर वेब एप्लिकेशन बनाने में सक्षम हो गया. मैंने कुछ प्रोजेक्ट किए और कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया." इतना लिखने के बाद पोस्ट में आगे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सथर की नियुक्ति के बारे में डिटेल से बताया गया है.

पोस्ट हुई वायरल
पोस्ट को साझा किए जाने के बाद ये कहानी वायरल हो गई. सथर की कहानी को अब तक लगभग 80 हजार लोगों ने पसंद किया है. इस पोस्ट पर नेटीजेंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं कमेंट्स (commmets) के तौर पर मिल रही हैं. यूजर्स ने सथर को अपने सपने पूरा करने पर बधाई दी और उसकी बहुत तारीफ भी की है. एक डिलीवरी एजेंट से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने तक आंध्र प्रदेश के इस मेहनती लड़के की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है.

ये भी पढ़ें-

NASA Trending Post: नासा ने शेयर की इनसाइट मार्स लैंडर की 'Final Selfie', पोस्ट हुआ वायरल

Trending Post: क्या कभी देखा है आपने 22 साल का कुत्ता, मिलिए दुनिया के सबसे old कुत्ते से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget